
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : August 25, 2023 7:57 PM IST
Aloe Vera Se Dandruff Kaise Hataye: एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन सेहत और त्वचा के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। कई तरह के स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स में एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा, बालों के लिए भी एलोवेरा कई तरीकों से फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों को पोषण प्रदान करते हैं। बालों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा बालों को गहराई से पोषण देता है, जिससे स्कैल्प का रूखापन दूर होता है। यह बालों को मजबूत और घना बनाने में भी मदद करता है। इसके अलावा, एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो स्कैल्प पर मौजूद डेड स्किन और डैंड्रफ को दूर करने में मदद करते हैं। अब सवाल यह उठता है कि एलोवेरा से डैंड्रफ कैसे हटाएं? तो आइए, जानते हैं कैसे कर सकते हैं इसका इस्तेमाल।
एक बाउल में 3-4 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं और 1 घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें। यह डैंड्रफ से छुटकारा दिलाएगा और स्कैल्प की खुजली को भी दूर कर सकता है।
एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। एलोवेरा और एप्पल साइडर विनेगर का मिश्रण डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आप एक बाउल में 2 चम्मच ऐलोवेरा जेल लें। इसमें 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। करीब 1 घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। आप हफ्ते में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा जेल और टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दोनों में ही एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प पर फंगस और रूसी को खत्म कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप एक बाउल में 2 चम्मच ऐलोवेरा जेल लें। इसमें 5-7 बूंदें टी ट्री ऑयल की मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाएं और 1 घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद किसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। इससे स्कैल्प की खुजली और बदबू से भी छुटकारा मिल सकता है।
अगर आपके बालों में डैंड्रफ हो गया है, तो आप एलोवेरा और दही का मास्क भी लगा सकता हैं। इसके लिए आप एक बाउल में 3 चम्मच दही लें। इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच नींबू का रस डालकर मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने अपने स्कैल्प पर लगा लें। करीब 30 मिनट बाद अपने बालों को शैंपू से वॉश कर लें। एलोवेरा और दही का मिश्रण स्कैल्प की सफाई करने में प्रभावी होता है। इससे बाल मुलायम और चमकदार बनेंगे।
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप इन 4 तरीकों से एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपने कोई हेयर ट्रीटमेंट करवाया है या कोई एलर्जी है, तो इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट कर लें।