
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : May 23, 2026 7:59 AM IST
this image is edited by chatgpt
मैं क्या करूं गर्मी का मौसम आते ही मेरे स्कैल्प में इतना ज्यादा पसीना आता है कि मैं परेशान हो जाती हूं। गर्मियों में बालों से बदबू न आए इसलिए मैं रोजाना बालों को शैंपू से धोती हूं। लेकिन फिर भी मेरे बालों में कोई सुधार नहीं आ रहा है।
गर्मियों के मौसम में ये कहानी ज्यादातर लड़कियों के बालों के साथ होती है। गर्मियों में धूल और तेज धूप का असर सबसे ज्यादा हमारी त्वचा और बालों पर पड़ता है। इस मौसम में बाल जल्दी ऑयली हो जाते हैं, स्कैल्प में खुजली, डैंड्रफ और हेयर फॉल जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। जिन लोगों को गर्मी में पसीना ज्यादा आता है, उनके बालों से पसीने की बदबू भी आती है। ऐसे में अक्सर लड़कियां सवाल करती हैं कि उन्हें गर्मियों में सप्ताह में कितनी बार बाल धोने चाहिए, ताकि वो हेल्दी भी नजर आए और बालों की बदबू भी दूर हो जाए। आप भी इन्हीं लोगों में शामिल है तो पूर्व एम्स और skinqure क्लीनिक के सीनियर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. बीएल जांगिड़ बता रहे हैं गर्मियों में सप्ताह में कितनी बार बाल धोने चाहिए।
बालों को शैंपू करने से स्कैल्प हेल्दी बनते हैं।
डॉ. जांगिड़ कहते हैं कि गर्मियों में किसी व्यक्ति को कितने बार बाल धोने चाहिए यह मुख्य रूप से बालों की टाइप, लाइफस्टाइल और आप कितना समय धूप में बिता रहे हैं इस बात पर निर्भर करता है।
गर्मियों में जिन लोगों के बाल ड्राई हो जाते हैं, उन्हें कम से कम सप्ताह में 2 बार बाल धोना चाहिए। डर्मेटोलॉजिस्ट बताते हैं कि सप्ताह में 2 बार बालों को माइल्ड शैंपू से धोने से वो मुलायम और चमकदार बनते हैं। ड्राई बालों वाले लोग सप्ताह में 2 बार से ज्यादा धोए तो इससे वो डैमेज हो सकते हैं।
गर्मी में धूल, मिट्टी और पसीने के कारण जिन लोगों के बाल जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं तो सप्ताह में कम से कम 4 बार धोना जरूरी है। दरअसल, गर्मी के कारण स्कैल्प पर पसीना आने से बालों में बदबू आ सकती है। इस स्थिति में सप्ताह में 4 बार शैंपू करने से स्कैल्प को सही पोषण मिलता है। इससे बालों की गंध और ऑयलीनेस कम होती है।
जो लोग गर्मियों में ज्यादा समय घर से बाहर निकलते हैं, रोज जिम जाते हैं और धूप के संपर्क में रहते हैं, उन्हें सप्ताह में 4 बार बालों को शैंपू से बालों को धोना चाहिए। घर से बाहर लंबा समय बिताने वाले लोगों को शैंपू करने से पहले ऑयलिंग करना बहुत जरूरी है। डॉ. जांगिड़ सलाह देते हैं कि घर से बाहर रहने वाले लोगों को शैंपू के बाद बालों में कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
डॉक्टर का कहना है कि रोज बाल धोना हर किसी के लिए जरूरी नहीं होता। बहुत ज्यादा शैंपू करने से बालों का नेचुरल ऑयल खत्म हो सकता है। इसलिए गर्मियों में सप्ताह में 2 से 3 बार बाल धोना सामान्य लोगों के लिए काफी होता है। वहीं, ऑयली और ड्राई बालों वाले लोगों को अलग-अलग समय के अनुसार बाल धोने चाहिए।
Disclaimer: गर्मी में बालों की परेशानी से बचने के लिए आपको सप्ताह में 2 से 3 बार बालों को धोना जरूर धोना चाहिए। अगर गर्मी में बालों की समस्या ज्यादा होती है, तो घरेलू नुस्खों को अपनाने की बजाय डॉक्टर की सलाह पर इलाज करवाना चाहिए।