Exclusive: IADVL के अध्यक्ष ने खोली सनस्क्रीन की पोल, बताया कितना SPF है इंडियन स्किन के लिए जरूरी
गर्मियों के मौसम में सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव के लिए सनस्क्रीन लगाना बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं इंडियन स्किन टोन के लिए कितने SPF वाला सनस्क्रीन सही है।
Skin ke liye Kitna SPF Sunscreen honi chahiye: गर्मियों की धूप को अगर एक चरित्र मानें, तो वह कभी-कभी दोस्ती का दिखावा करती है और चुपचाप चेहरे पर अपना असर छोड़ जाती है। टैनिंग, सनबर्न, पिगमेंटेशन और तेज धूप के कारण समय से पहले झुर्रियां इसका गवाह हैं। गर्मियों में धूप के कारण इस तरह की स्किन प्रॉब्लम न हो, इसके लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल बहुत जरूरी हो जाता है। यही कारण है कि गर्मियों का मौसम जैसी ही शुरू होता है, हर कोई सनस्क्रीन के बारे में बात करने लगता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, गूगल और अन्य प्लेटफॉर्म पर ज्यादातर लोग सर्च करते हैं- इंडियन स्किन टोन के हिसाब से कितने SPF का सनस्क्रीन लगाना उनके लिए बेहतर होगा?
इंटरनेट पर मौजूद साइट्स कहती हैं कि इंडियन स्किन टोन को SPF 60 सनस्क्रीन लगानी चाहिए, तो कई रील कहती है SPF 120 सनस्क्रीन चेहरे के लिए सही होती है। SPF या किसी भी अन्य चीज का चेहरे और शरीर पर क्या-क्या असर होता है, इसको लेकर हर एक व्यक्ति की अपनी अलग ही राय है। 7 अप्रैल को जब वर्ल्ड डे मनाया जा रहा है, तब द हेल्थसाइट #FitIndiaHitIndia कैंपेन चला रहा है। इस कैंपेन के पहले एपिसोड Stay Informed में IADVL(Indian Association of Dermatologists, Venereologists and Leprologists (IADVL)) के प्रेसिडेंट और सीनियर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. विनय सिंह बता रहे हैं इंडियन स्किन टोन के लिए कितने SPF का सनस्क्रीन बेहतर है।
सनस्क्रीन चेहरे पर प्रोटेक्शन की एक लेयर चढ़ा देती है।
इंडियन स्किन टोन को सनस्क्रीन की जरूरत क्यों होती है?
डॉ. विनय सिंह का कहना है कि भारतीय त्वचा में मेलेनिन की मात्रा अधिक होती है, जो सूरज की UV किरणों से कुछ हद तक प्राकृतिक सुरक्षा देता है। यही कारण है कि इंडियन स्किन टोन के लोगों को ज्यादा SPF वाले सनस्क्रीन की जरूरत नहीं होती है। डर्मेटोलॉजिस्ट बताते हैं कि त्वचा का प्राकृतिक मेलेनिन आपको सनबर्न से आंशिक बचाव देता है, लेकिन यह पूरी तरह से UV डैमेज को नहीं रोकता है। इसलिए हर इंडियन स्किन टोन, चाहे वह फेयर हो या डार्क सनस्क्रीन की जरूरत होती है।
इंडियन स्किन के लिए कितना SPF सही है?
डॉ. विनय का कहना है कि SPF यानी Sun Protection Factor, जो यह बताता है कि आपका सनस्क्रीन UVB किरणों से कितनी सुरक्षा देता है। अगर आपकी त्वचा बिना सनस्क्रीन के 10 मिनट में जलने लगती है, तो आपके लिए 50 से ज्यादा SPF का सनस्क्रीन बेहतर होता है।
- जो लोग घर या ऑफिस के अंदर ही बिताते हैं, उनके लिए 15 SPF का सनस्क्रीन पर्याप्त होता है। घर या अपना ज्यादा समय ऑफिस में बिताने वाले लोगों को दिन में 1 या 2 बार ही सनस्क्रीन ही लगाना चाहिए।
- वहीं, इसके विपरीत जो लोग अपना समय ज्यादातर तेज धूप बिताते हैं उनके लिए 30 SPF वाला सनस्क्रीन पर्याप्त होता है। जो लोग धूप में ज्यादा बिताते हैं और उनके चेहरे पर पसीना भी आता है, तो उन्हें दिन में 30 SPF वाला सनस्क्रीन दिन में 2 से 3 बार लगाना चाहिए। भारतीय मौसम के हिसाब से SPF 15 एक सुरक्षित और प्रभावी विकल्प माना जाता है। SPF 15 वाली सनस्क्रीन हर इंडियन स्किन टोन के लिए और हर मौसम में सही रहती है।
डॉ. विनय सिंह के साथ बातचीत के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि इंडियन स्किन टोन के हिसाब से 15 से 30 SPF वाला सनस्क्रीन आपके लिए पर्याप्त है। अगर आपके मन में सनस्क्रीन को लेकर किसी प्रकार की कंफ्यूजन है, तो इस बारे में अपने डॉक्टर से बात करें।
Highlights
- गर्मियों में सनस्क्रीन लगाना बहुत जरूरी होता है।
- समस्क्रीन स्किन को सूरज की यूवी रेज से बचाती है।
- इंडियन स्किन टोन के लिए 15 से 50 SPF की सनस्क्रीन जरूरी है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।