... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : March 18, 2022 3:02 PM IST
कितने दिनों में कराना चाहिए फेशियल? जानें फेशियल कराने के फायदे और कितने दिन में मिलता है इसका फायदा
क्या आप महीने में एक बार फेशियल जरूर लेते हैं? आपको लगता है कि फेशियल हमारे स्किन केयर रूटीन का कितना जरूरी हिस्सा है लेकिन सभी लोग इस बात को नहीं जानते हैं। जी हां, बहुत से लोगों को फेशियल की अहमियत सिर्फ और सिर्फ शादी के वक्त मालूम पड़ती है क्योंकि फेशियल से स्किन को ताजगी मिलती है और स्किन में छिपी अशुद्धियां दूर होती है। हालांकि हर दूसरे व्यक्ति की स्किन अलग होती है और कई ऐसे कारक हैं, जो हमारी स्किन की सेहत को बिगाड़ने का काम करते हैं।
आपके शरीर में हार्मोन, स्किन कंडीशन, आपकी उम्र, स्वास्थ्य और तनाव कुछ ऐसी स्थितियां हैं, जो हर किसी व्यक्ति की स्किन को प्रभावित करती हैं। हमारी स्किन 5 से 6 सप्ताह बाद अपनी रंगत बदलती है। उदाहरण के तौर पर 19-21 साल की उम्र में ये प्रक्रिया 14-21 दिन पर होती है जबकि 30 तक पहुंचते-पहुंचते ये प्रक्रिया 28 दिन की हो जाती है। जैसे-जैसे हम 40 की उम्र में पहुंचते हैं तो ये प्रक्रिया 45-60 दिन तक पहुंच जाती है। धीमे-धीमे उम्र बढ़ने पर ये प्रक्रिया और भी लंबी हो जाती है।
जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती है हमारी स्किन की सतह पर मृत कोशिकाएं जमा होने लगती है, जिसके कारण झुर्रियां, फाइन लाइन्स और चेहरे की स्किन सिकुड़ने लगती है। चेहरे पर बैक्टीरिया जमा होने के कारण मुंहासे और दाने होने लगते हैं। चेहरे की स्किन फीकी पड़ने की वजह है कि आपकी स्किन की नीचे कोशिकाएं जमा हो जाती है, जो आपकी रंगत बिगाड़ सकती हैं। इस स्थिति में त्वचा के लिए सही उत्पादों को चुनना महत्वपूर्ण हो जाता है।
जब आप फेशियल से अपने स्किन केयर रूटीन को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं तो आपको बेहतर परिणाम मिलने में आपको 6 से 18 सप्ताह तक इंतजार करना पड़ सकता है। फेशियल आपकी स्किन सेल्स के स्वास्थ्य, स्थिति, और रंगत में परिवर्तन का मौका देता है। जब आपकी स्किन में नए सेल्स बनते हैं, तो आपकी स्किन सॉफ्ट महसूस करती है और आप अधिक चमकदार दिखाई देते हैं। अगर आप हर 28 दिन बाद फेशियल लेते हैं तो आपकी स्किन सॉफ्ट और अधिक युवा दिखाई देते हैं।
1-फेशियल के तुरंत बाद आपकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग दिखाई देती है।
2-48-72 घंटे बाद आपकी स्किन हाइड्रेटेड रहती है, क्योंकि उस दौरान ब्लड सर्कुलेशन बढ़ा हुआ होता है।
3-28-48 दिनों के बाद कोशिकाएं दोबारा से बनने लगती हैं और इस दौरान दोबारा फेशियल लेने से ज्यादा लाभ मिलता है।
4- 4-6 सप्ताह बाद चेहरे के मृत स्किन सेल्स को हटाने और अशुद्धियों को दूर करने के लिए फेशियल लें।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन गोरी, बेहतर, सॉफ्ट और जवां दिखे तो आपको महीने में एक बार जरूर फेशियल लेना चाहिए। ऐसा करने से आपके चेहरे पर मुंहासे की समस्या कम होती है और आपकी स्किन बैक्टीरिया से भी दूर रहती है।
सर्दियों के दौरान इनडोर हीटिंग से स्किन डिहाइड्रेट हो जाती है और फेशियल आपके चेहरे की नमी की वापस लौटा सकता है। फेशियल आपके चेहरे की सुस्त स्किन कोशिकाओं को दूर कर देता है, हाइड्रेटिंग सीरम गहराई से प्रवेश कर ड्राई नेस को दूर करता है और आपको समय से पहले बूढ़ा होने से रोकता है।