
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Medically Verified By: Shahnaz Husain
hair wash
Monsoon Hair Care: बारिश का मौसम सिर्फ सेहत और त्वचा को ही नहीं, बालों को भी प्रभावित कर सकता है। इसलिए इस मौसम में त्वचा के साथ-साथ बालों की देखभाल भी बहुत जरूरी होती है। अक्सर लोग मानसून में बालों पर हेयर पैक लगाते हैं, अच्छी तरह से ऑयलिंग करते हैं और तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता है कि इस मौसम में हेयर वॉश को लेकर भी सावधानी बरतनी जरूरी होती है। क्योंकि मानसून में रोज बाल धोने से बालों से प्राकृतिक नमी छिन सकती है। वहीं, अगर बालों को लंबे समय तक न धोया जाए तो इससे स्कैल्प संक्रमण हो सकता है और हेयर फॉल की समस्या हो सकती है। इसलिए बालों को न तो ज्यादा धोना चाहिए, न ही कम। तो आइए, जानते हैं कि मानसून में हफ्ते में कितनी बार बाल धोने चाहिए?
स्किन एंड हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन बताती हैं कि मानसून में आपको हफ्ते में 2 से 3 बार बाल जरूर धोने चाहिए। इसके लिए आप माइल्ड और एंटी-फंगल शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्कैल्प साफ रहता है और संक्रमण का खतरा भी काफी कम हो जाता है। आपको मानसून में नियमित रूप से बाल जरूर धोने चाहिए। वरना, स्कैल्प पर सीबम का उत्पादन ज्यादा होने लगता है। पसीने और गंदगी से स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। लेकिन, अगर आपके घुंघराले बाल हैं, तो बालों को रोजाना धोने से बचें।
शहनाज हुसैन बताती हैं कि मानसून में बालों को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है।
Disclaimer: मानसून में बालों की देखभाल उतनी ही जरूरी है, जितनी त्वचा की है। इसलिए बालों को नजरअंदाज बिल्कुल न करें। बालों पर माइल्ड शैंपू लगाएं और नियमित रूप से बाल साफ करें। बालों को अच्छी तरह से सुखाना भी जरूरी है। अगर मानसून में आपके बाल तेजी से झड़ रह हैं, सिर पर खुजली या डैंड्रफ की समस्या रहती है, तो एक बार त्वचा रोग विशेषज्ञ से जरूर मिलें।