बालों को रोज नही धोना चाहिए और न ही ज्यादा दिनों तक बालो को धोएं बिना रखना चाहिए। यह दोनों ही स्थिति ही स्थिति आपके बालों और स्कैल्प के लिए हानिकारक हो सकती हैं। कई बार हमें सिर धोने की जरूरत ही महसूस नहीं होती इसलिए हम सिर धोना जरूरी नहीं समझती हैं। तो आइए जानते हैं हमे बालो को कब और कैसे धोना चाहिए और बालों को कब धोना है इसका पता कैसे करें?
दरअसल, बालो को हर रोज धोने से वे कमजोर होने लगते हैं इसलिए हमें समय पर ही बालों को धोना चाहिए। आप भी इस बात को लेकर परेशान होंगे कि सप्ताह में कितनी बार बालों को धोना चाहिए और कितने दिन नहीं। बहुत सी महिलाएं यहां बड़ी दुविधा में होती हैं। कुछ महिलाएं 5 से 6 दिन होने पर भी बालों में शैंपू नहीं करती हैं बालो मे शैंपू इस्तेमाल करने के पीछे कुछ साइंस नही है बल्कि कुछ जरुरी चीजों का ध्यान रखना होता है।
बालों में शैम्पू कब करना चाहिए?
अगर हेयर वाश करने के एक दिन के बाद भी आपके बाल चिपचपे और ऑयली दिखाई देते है तो आपको अपने बाल धो लेने चाहिए।
यदि आप रोज बालो को वाश नही करना चाहती है और आपके बाल थोड़े दिनों में ही तेलीय होने लग जाते है तो आप ड्राई शैंपू का उपयोग कर सकती हैं।
यदि आप ज्यादा दिनों तक बालो का वाश नही करती हैं तो आपके बाल उलझ जाते है। आपको अपने बालो को शैंपू से धो लेना चाहिए।
बालो को शैंपू से धोने के बाद आपके बालो में सुगंध आने लग जाती है लेकिन जब कुछ दिनों बाद आपके बालों से सुगंध आनी बंद हो जाए तो आप को समझ लेना चाहिए की अब अपने बालो को धो लेना चाहिए।
आपके बाल हर रोज धोने पर आप के बाल सूखे सूखे और गिरने लग जाते है तो आपको ज्यादा समय शैंपू का उपयोग नही करना चाहिए। ड्राई शैंपू का ही इमरजेंसी समय के लिए उपयोग करे।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.