Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Vitamin E Capsule Oil Benefits: विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल, त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में असरदार होता है। कई लोग अपने स्किनकेयर रूटीन में विटामिन-ई कैप्सूल को शामिल करते हैं। इसके अलावा, कई स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में भी विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल होता है। विटामिन-ई एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। अक्सर लोग विटामिन-ई ऑयल को रोज रात में लगाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या रोजाना चेहरे पर विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल लगाना सही है? या चेहरे पर विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल सप्ताह में कितनी बार लगाना चाहिए? या विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल लगाने के क्या फायदे हैं? आइए, खूबसूरत मेकओवर, पश्चिम विहार की ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल से जानते हैं इन सभी सवालों के जबाव-
आपको बता दें कि विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप हफ्ते में 2-3 बार चेहरे पर विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल अप्लाई कर सकते हैं। आप चाहें तो रोज रात को सोते समय भी चेहरे पर विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल लगा सकते हैं। लेकिन, विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल को सीधेतौर पर चेहरे पर अप्लाई बिल्कुल न करें। आप किसी मॉइश्चराइजर या नारियल तेल के साथ मिलाकर चेहरे पर विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल लगा सकते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।