Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बालों का झड़ना रोकने के लिए Vitamin B12 जरूरी है? लेकिन जो फिश नहीं खाते वह इसकी पूर्ति कैसे करें?

Vitamin B For Hair: क्या आप जानते हैं कि विटामिन बी12 हमारे बालों की अच्छी सेहत और उन्हें काला बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी होता है? आइए आपको बताते हैं ऐसा क्यों है वेजीटेरियन लोग इसे डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं।

बालों का झड़ना रोकने के लिए Vitamin B12 जरूरी है? लेकिन जो फिश नहीं खाते वह इसकी पूर्ति कैसे करें?
VerifiedVERIFIED By: Dr. Pratiksha Kadam

Written by Vidya Sharma |Published : January 20, 2026 1:41 PM IST

Vitamin B Ki Purti Kaise Kare: आजकल बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गई है। उम्र कम हो या ज्यादा, पुरुष हो या महिलाएं, हर कोई इस परेशानी से जूझ रहा है। तनाव, खराब लाइफस्टाइल, नींद की कमी और गलत खानपान इसके बड़े कारण हैं। लेकिन इन सबके बीच एक वजह जो अक्सर नजरअंदाज हो जाती है, वह है Vitamin B की कमी। खासतौर पर Vitamin B12 और Biotin यानी Vitamin B7 बालों की सेहत के लिए बहुत जरूरी माने जाते हैं।

Vitamin B हमारे शरीर में नई कोशिकाएं बनाने में मदद करता है। यह रेड ब्लड सेल्स को मजबूत करता है और स्कैल्प तक सही मात्रा में ऑक्सीजन और पोषण पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है। जब शरीर में Vitamin B की कमी हो जाती है, तो बाल कमजोर होने लगते हैं, टूटते हैं और धीरे धीरे झड़ने लगते हैं। कई बार समय से पहले सफेद बाल भी इसी कमी का संकेत होते हैं। विटामिन बी की पूर्ति के लिए पेशेंट को फिश खाने की हिदायत दी जाती है, लेकिन अगर आप वेजीटेरियन हैं और फिश नहीं खा सकते हैं तो आपको डाइटिशियन प्रतीक्षा कदम की बताई क्या सलाह पर गौर करना चाहिए। आइए आपको बताते हैं वह क्या कहती हैं।

किया सिर्फ विटामिन बी बालों के लिए जरूरी है?

डाइटिशियन कहती हैं कि 'Vitamin B12 जरूरी है, लेकिन बालों की सेहत के लिए holistic यानी समग्र देखभाल भी उतनी ही अहम है। अच्छी और पूरी नींद लेना जरूरी है, संतुलित आहार लेना जरूरी है और यह समझना भी जरूरी है कि हर विटामिन की अपनी भूमिका होती है, कोई एक विटामिन अकेले सब कुछ नहीं कर सकता। इसके अलावा प्रदूषण भी बालों और स्कैल्प पर बुरा असर डालता है।'

Also Read

More News

अगर आपको किसी तरह का संदेह हो, तो किसी अच्छे dermatologist या hair specialist से सलाह लेना बेहतर रहता है। कुल मिलाकर, समग्र देखभाल, संतुलित डाइट, पर्याप्त नींद और सही हाइड्रेशन- ये सभी मिलकर ही बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखते हैं।

शाकाहारी लोग विटामिन बी 12 की पूर्ति कैसे करें?

आमतौर पर Vitamin B12 का सबसे अच्छा स्रोत मछली, अंडा और मांस माना जाता है। लेकिन भारत में बहुत से लोग शाकाहारी हैं या मछली नहीं खाते। ऐसे में सवाल उठता है कि जो लोग फिश नहीं खाते, वे Vitamin B की जरूरत कैसे पूरी करें? इसके लिए डायटिशियन ने कुछ सलाह दी हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अपनी डाइट में विटामिन बी और बी12 को शामिल कर सकते हैं।

खाने में क्या शामिल करें?

डाइटिशियन ने कहा कि 'सबसे पहले शाकाहारी खाने की बात करें तो दूध, दही और पनीर Vitamin B12 के अच्छे स्रोत हैं। रोजाना एक गिलास दूध या कटोरी दही को अपने खाने में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। जिन लोगों को लैक्टोज से परेशानीनहीं होती, उनके लिए यह आसान और सुरक्षित विकल्प है। इसके अलावा अंकुरित अनाज जैसे मूंग, चना और राजमा भी Vitamin B कॉम्प्लेक्स से भरपूर होते हैं।'

सुबह नाश्ते में स्प्राउट्स खाना न सिर्फ बालों के लिए, बल्कि पूरी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी और सरसों भी Biotin और फोलेट देती हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाती हैं। मेवे और बीज भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। बादाम, अखरोट, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज और अलसी में Vitamin B के साथ हेल्दी फैट्स होते हैं, जो स्कैल्प को पोषण देते हैं। रोजाना थोड़ी मात्रा में इन्हें खाने से बालों की क्वालिटी बेहतर हो सकती है।

कमजोरी होने पर क्या करें?

जो लोग पूरी तरह शाकाहारी हैं और फिर भी कमजोरी, थकान या ज्यादा बाल झड़ने की शिकायत है, उनके लिए फोर्टिफाइड फूड एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आजकल बाजार में Vitamin B12 से युक्त अनाज, सोया मिल्क और ब्रेकफास्ट सीरियल आसानी से मिल जाते हैं। कई मामलों में डॉक्टर Vitamin B कॉम्प्लेक्स सप्लीमेंट भी सलाह देते हैं। लेकिन यह जरूरी है कि बिना जांच या सलाह के खुद से दवा न लें। सही डोज और सही जरूरत जानने के लिए ब्लड टेस्ट और डॉक्टर की राय जरूरी होती है।

डाइटिशियन ने कहा कि आखिर में यह समझना जरूरी है कि सिर्फ तेल लगाने या शैंपू बदलने से बालों का झड़ना नहीं रुकता। जब तक शरीर को अंदर से सही पोषण नहीं मिलेगा, बाल मजबूत नहीं होंगे। अगर आप फिश नहीं खाते, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सही शाकाहारी विकल्प, संतुलित डाइट और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से Vitamin B की कमी पूरी की जा सकती है और बालों को दोबारा स्वस्थ बनाया जा सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • विटामिन बी 12 की कमी से बालों का झड़ना शुरु हो जाता है।
  • आप अपनी डाइट में बादाम, अखरोट, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज और अलसी शामिल करें।
  • सिर्फ तेल लगाने या हेयर वॉश करने से आप बालों का झड़ना नहीं रोक सकते हैं, लाइफस्टाइल सुधारें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।