Stress से स्किन पर क्‍या असर पड़ता है? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताए 5 साइंटिफिक कारण और दिए स्किन को हेल्‍दी रखने की टिप्‍स

जब डॉक्‍टर से इस सवाल का जवाब पूछा गया कि आखिर स्‍ट्रेस को किस तरह से प्रभावित करता है तो डॉक्‍टर ने कहा कि जब कोई स्‍ट्रेस में होता है तो उसकी शरीर में भारी मात्रा में कोर्टिसोल हॉर्मोन (Cortisol hormone) पैदा होता है। जिसके चलते कोर्टिसोल त्वचा को अधिक सीबम छोड़ने के लिए प्रेरित करता है, जो पोर्स को बंद करता है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : February 11, 2021 4:22 PM IST

स्‍ट्रेस, तनाव, टेंशन और ओवरथिंकिंग ऐसी चीज हैं जिससे आज के समय में हर दूसरा आदमी जूझ रहा है। स्‍ट्रेस की कई वजह हो सकती हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि स्‍ट्रेस न सिर्फ आपके मूड को स्‍पॉइल करता है बल्कि आपकी ओवर ऑल हेल्‍थ पर भी बुरा प्रभाव डालता है। एक्‍सपर्ट कहते हैं कि स्‍ट्रेस के कारण स्किन (Stress and Skin Problems) पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। आज इस आर्टिकल के माध्‍यम से डर्मेटोलॉजिस्ट और कॉस्मेटॉलोजिस्‍ट डॉक्‍टर सिरिशा सिंह (Dr Sirisha Singh, Dermatologist and Cosmetologist, The Skin Centre) बता रही हैं कि आखिर स्‍ट्रेस स्किन पर क्‍या और कैसे असर डालता है।

स्‍ट्रेस लेने से स्किन पर क्‍या असर पड़ता है?

  • प्रिमेच्‍योर एजिंग स्‍ट्रेस का एक बहुत बड़ा प्रभाव है
  • चेहरे पर फाइन लाइंस का आना
  • झुर्रियां या काली छाया
  • पिग्‍मेनटेशन
  • पिंपल्‍स या डार्क स्‍पॉट

स्‍ट्रेस ने इन 2 स्किन प्रॉब्‍लम का बढ़ जाता है खतरा

डॉक्‍टर सिरिशा सिंह का कहना है स्‍ट्रेस न सिर्फ चेहरे पर नई समस्‍याओं को लाता है बल्कि यदि कोई व्‍यक्ति सोराससिस या एक्जिमा से जूझ रहा हो तो उसकी दिक्‍कत भी बढ़ सकती है। दरअसल सोराससिस वह स्थिति होती है जिसमें स्किन पर लाल रंग की मोटी परत बन जाती है। जिसमें कभी कभी दर्द और सूजन भी होती है। इसके अलावा एक्जिमा होने पर भी स्किन पर खुजली और खून निकलने की दिक्‍कत होती है। ये दोनों ही ऐसी स्थिति होती हैं जिनसे आपकी स्किन बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। ऐसे में यदि आप स्‍ट्रेस लेंगे तो आपको स्किन से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। (Stress and Skin Problems)

स्‍ट्रेस से स्किन को बचाने के लिए क्‍यों करें?

डॉक्‍टर कहती हैं कि स्‍ट्रेस ऐसी चीज है जिसे कंट्रोल होने में समय लगता है। लेकिन यदि आपको स्‍ट्रेस है और आप फील कर रहे हैं कि इससे आपकी स्किन (Stress and Skin Problems) लगातार प्रभावित हो रही है तो आप तुरंत इसे कंट्रोल करने के लिए कुछ बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए आप रेगुलर एक्‍सरसाइज करना, हेल्‍दी डाइट, ज्‍यादा पानी पीना, स्‍लीप हाइजीन, सनस्‍क्रीम का प्रयोग, रात में सोते वक्‍त अपनी स्किन के अनुसार चेहरे पर एसेंसियल ऑयल लगाना, दिन में कम से कम 2 बार साफ पानी से चेहरा धोना, योगा करना, मेडिटेशन और बेहतर लाइफस्‍टाइल कर स्‍ट्रेस से अपनी स्किन को बचा सकते हैं। ये ऐसी छोटी छोटी चीजें हैं जो आपके स्‍ट्रेस को स्किन पर दिखने पर रोक सकती हैं।

skin care

स्‍ट्रेस स्किन को कैसे प्रभावित करता है?

जब डॉक्‍टर से इस सवाल का जवाब पूछा गया कि आखिर स्‍ट्रेस को किस तरह से प्रभावित करता है तो डॉक्‍टर ने कहा कि जब कोई स्‍ट्रेस में होता है तो उसकी शरीर में भारी मात्रा में कोर्टिसोल हॉर्मोन (Cortisol hormone) पैदा होता है। जिसके चलते कोर्टिसोल त्वचा को अधिक सीबम छोड़ने के लिए प्रेरित करता है, जो पोर्स को बंद करता है। ये स्थिति स्किन को कई समस्‍याओं का शिकार बना देती है। जैसे कि डार्क सर्कल, मुंहासे, पिग्‍मेनटेशन और चेहरे पर डार्क स्‍पॉट आदि इसके कारण हो सकते हैं।

इन स्किन केयर रूटीन से करें अपनी स्किन की देखभाल

1. घर से बाहर निकलने से पहले हमेशा सनस्‍क्रीम का यूज करें। यह आपकी स्किन को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता है और यदि आप घर से बाहर नहीं भी निकल रही हैं तो भी आपको कम से कम एसपीएफ 30 या उससे कम का सनस्क्रीन अवश्य लगाना चाहिए। आपको इसका प्रयोग हर 4 घंटों के अंतराल पर री-अप्लाई करते रहना चाहिए। यदि आप इसका प्रयोग नहीं करती हैं तो आपकी स्किन बहुत डेमेज हो सकती है।

2. स्किन को तमाम परेशानियों से बचाने के लिए उसकी सही तरह से सफाई होना जरूरी है। इसका पहला स्‍टेप क्लींजिंग होता है। अगर आपकी उम्र 18 साल से अधिक है तो आपको क्लिंनजर खरीदते समय ध्यान रखना होगा कि वो हल्का हो और पोषण से भरा हो। इस उम्र में आपकी त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है तो ऐसा ही क्लिंनजर लें, जिसमें सोप ना हो ताकि आपकी त्वचा और अधिक रूखी ना हो। उसमें कुछ प्राकृतिक गुण हो।

skin problem

3. वैसे तो नाईट क्रीम का प्रयोग आपको करते ही रहना चाहिए। परन्तु यदि आपकी स्किन ज्यादा सेंसिटिव है तो आपको एक बार अपने डर्मटॉलजिस्ट की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। कई बार कुछ नाईट क्रीम ज्यादा थिक होती हैं और उससे आपकी स्किन में एक्ने व पिंपल्स हो सकती हैं। इसलिए अपने डॉक्टर से अवश्य सलाह लें।

4. यदि आपकी स्किन ऑयली है और आप सोचती हैं कि आपको किसी मॉइश्चराइजर की आवश्यकता नहीं है तो आप गलत हैं। हर किसी की स्किन को मॉइश्चराइजर की आवश्यकता होती है। यदि आप की ऑयली स्किन है तो आपको कोई ऑयल फ्री मॉश्चराइजर प्रयोग करना चाहिए और यदि ड्राई स्किन है तो किसी साधारण से मॉइश्चराइजर का प्रयोग करे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.