
... Read More
Written By: Pallavi | Published : August 25, 2022 3:37 PM IST
Under eye pack for Dark Circles: आंखों के नीचे काले घेरे होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे खराब ब्लड सर्कुलेशन, कोलेजन की कमी, एजिंग और हाईड्रेशन की कमी ये सब आंखों के नीचे काले घेरे का कारण बनते हैं। इसके अलावा जब आपकी नींद पूरी नहीं होती तो भी ये आंखों के नीचे काले घेरे का कारण बनता है। ऐसे में आप अगर कुछ घरेलू उपायों को अपनाएं तो आपको काले घेरे हटाने में मदद मिल सकती है। तो, आज हम आपको काले घेरे के लिए दूध के इस्तेमाल के बारे में बताएंगे। पर उससे पहले जानते हैं काले घेरे में दूध कैसे काम करता है।
काले घेरे के लिए दूध काफी कारगर तरीके से काम करता है। दरअसल, इसका लैक्टिक एसिड फाइन लाइन्स को कम करता है और पिंग्मेंटेशन को हल्का करता है। इसके अलावा ये आंखों के नीचे की स्किन में हाइड्रेशन बढ़ाता है और कोलेजन को बूस्ट करता है। इसके अलावा ये स्किन को अंदर से स्वस्थ बनाता है और इसे एक समान रूप देता है।
दूध जहां आंखों को ठंडक देता है वहीं शहद हाइड्रेशन बढ़ाने का काम करता है। साथ ही ये दोनों एंजिंग को रोकते हैं और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में आप दूध में शहद मिला कर एक खास आई पैक तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको दूध लेना है और इसमें शहद मिलाना है। फिर इन दोनों मिला कर आंखों के नीचे लगाना है।
ठंडा दूध लें और इसमें एलोवेरा मिलाएं। फिर इन दोनों मिला कर अपनी आंखों के नीचे लगाएं। 30 मिनट लगे रहने दें और पानी से धो लें। दूध और एलोवेरा दोनों ही अलग-अलग तरीके से काम करते हैं। दूध जहां पिगमेंटेशन को कम करता है वहीं, एलोवेरा के एंटीऑक्सीडेंट्स एजिंग को कम करते हैं और कोलेजन को बूस्ट करते हैं। इससे काले घेरे कम होने लगते हैं।
दूध में गुलाब की कुछ पंखुड़ियों को पीस कर मिला लें। अब इसे आंखों के नीचे लगाएं। ये आई पैक जहां स्किन को ठंडा करता है वहीं स्किन में हाइड्रेशन भी बढ़ाता है। इन दोनों मिला कर लगाने से आपकी स्किन में चमक आती है और इससे काले घेरे हल्के पड़ने लगते हैं। और लगातार इसे लगाने से काले घेरे ठीक हो जाते हैं।eye pack
चंदन हमेशा से ही स्किन को साफ शांत करने के लिए इस्तेमाल होता रहा है। पर इसका खास गुण ये है कि ये रंगत निखारने में मदद करता है। आप इन दोनों को मिला आंखों के नीचे के काले घेरे पर लगा सकते हैं। इसे कुछ देरे रखें और ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।
दूध और खीरे से बना आई पैक काले घेरे को कम करने के साथ आपकी आंखों के लिए भी फायदेमंद है। ये पैक काले घेरे को हल्का करेगा और स्किन को हाइड्रेट करेगा। इसके अलावा ये आई पैक रिंक्लस और फाइन लाइन्स को कम करने में भी मददगार है। तो, खीरा को ठंडे दूध में पीस कर मिला लें और फिर इसे अपनी आंखों के नीचे काले घेरे पर लगा लें।