hamburger icon
A
Read in English

क्या हार्ड वॉटर चुपचाप आपके बालों को नुकसान पहुंचा रहा है? जानिए एक्सपर्ट की सलाह

क्या आपके बाल भी लंबे समय से झड़ रहे हैं, समय के साथ आपके बालों की क्वालिटी खराब हो रही है? अगर हां तो इसके पीछे शैंपू, तेल से ज्यादा आपके नल में आ रहा पानी जिम्मेदार है। आज डॉक्टर से जानेंगे हार्ट वॉटर कैसे बालों को चुपचाप नुकसान पहुंचाता है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : July 15, 2026 2:44 PM IST

अगर आपके बाल अचानक ज्यादा झड़ने लगे हैं, रूखे और बेजान हो गए हैं या बार-बार टूट रहे हैं, तो इसकी वजह सिर्फ खराब डाइट या तनाव ही नहीं हो सकती। कई बार इसके पीछे हार्ड वॉटर (Hard Water) भी जिम्मेदार होता है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. स्तुति खरे शुक्ला (Dr. Stuti Khare Shukla) बताती हैं कि कई बार बालों के झड़ने, गिरने और डैमेज के पीछे खानपान, जेनेटिक्स और न ही हार्मोनल समस्या होती है, बल्कि इसकी वजह हार्ड वॉटर भी हो सकता है। डॉक्टर का कहना है कि आज के समय जब शहरों में पानी की क्वालिटी खराब हो रही है तब हार्ट वॉटर लोगों के बालों को खराब कर रहा है।

हार्ड वॉटर क्या होता है?

हार्ड वॉटर वह पानी होता है जिसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और अन्य मिनरल्स की मात्रा अधिक होती है। यह पानी बालों और स्कैल्प पर मिनरल्स की एक परत छोड़ देता है। लंबे समय तक बालों को साफ करने के लिए हार्ड वॉटर का इस्तेमाल किया जाए तो इससे स्कैल्प को नुकसान पहुंच जाता है। स्कैल्प खराब होने से बालों की समस्या भी तेजी से बढ़ जाती है।

पानी की क्वालिटी खराब होने से बाल झड़ते हैं। पानी की क्वालिटी खराब होने से बाल झड़ते हैं।

हार्ड वाटर से बालों को कैसे नुकसान पहुंचाता है?

डॉ. स्तुति खरे शुक्ला के अनुसार, हार्ड वॉटर के लगातार इस्तेमाल से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। जैसे-

  1. बालों का जरूरत से ज्यादा झड़ना
  2. बालों का रूखा और बेजान हो जाना
  3. फ्रिजी (Frizzy) और कमजोर बाल
  4. बालों का आसानी से टूटना
  5. स्कैल्प में खुजली और जलन
  6. स्कैल्प डर्मेटाइटिस (Scalp Dermatitis) का खतरा बढ़ना

कुछ लोगों को लंबे समय तक हार्ड वॉटर का इस्तेमाल करने से स्कैल्प में लालिमा और सूजन की परेशानी भी हो सकती है। डॉक्टर बताती हैं कि भारत से मध्य-पूर्व देशों में जाने वाले कई लोग वहां के अधिक खारे और हार्ड पानी के कारण बाल झड़ने की शिकायत करते हैं।

अगर आपके इलाके में हार्ड वॉटर है तो क्या करें?

अगर आपके घर में हार्ड वॉटर आता है, तो सबसे पहले वॉटर सॉफ्टनर (Water Softener) लगाने पर विचार करें। बाजार में आज कई बड़े ब्रांड्स की मशीनें मौजूद हैं जो नॉर्मल नल के पानी को मुलायम बनाने में मदद करती है। यह वॉटर सॉफ्टनर पानी में मौजूद अतिरिक्त मिनरल्स और अशुद्धियों को कम करने में मदद करता है, जिससे नहाने और बाल धोने के लिए पानी बेहतर हो जाता है।

हार्ट वॉटर होने पर बालों के लिए अपनाएं ये टिप्स

  1. हार्ड वॉटर बालों का प्राकृतिक तेल कम कर देता है। इसलिए हर बार शैंपू के बाद कंडीशनर लगाना जरूरी है। इससे बालों की ड्राईनेस, फ्रिजीनेस और टूटने की समस्या धीरे- धीरे कम होने लगती है।
  2. एक्सपर्ट सलाह देती हैं कि हार्ड वॉटर की समस्या में सप्ताह में एक बार क्लेरिफाइंग शैंपू का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह बालों और स्कैल्प पर जमा कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स को हटाने में मदद करता है। इस तरह के शैंपू के इस्तेमाल से बालों की समस्या कम होती है।
  3. डॉक्टर कहती हैं कि हार्ड वॉटर बालों की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। इससे बाल रूखे, कमजोर और ज्यादा टूटने लगते हैं। हालांकि, सही हेयर केयर रूटीन, कंडीशनर, क्लेरिफाइंग शैंपू और वॉटर सॉफ्टनर की मदद से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। पानी बदलने पर भी आपको बालों की समस्या से राहत नहीं मिल रही है तो इस बारे में डॉक्टर से बात करें और इलाज करवाएं।