क्या आपको पता है रात को देर तक जागना आपके नेचुरल ग्लो को खत्म कर रहा है? जानें कैसे करें बचाव

Is Sleeping Late Bad for Skin Health: देर तक जागना आजकल एक सामान्य सी आदत बन गई है और सबको पता है कि ये हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है। लेकिन क्या आपको पता है कि देर रात तक जागना आपके नेचुरल ग्लो को भी खराब कर रहा है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : April 15, 2026 2:15 PM IST

Skin Health Problems: आज के समय में अधिकतर लोगों की लाइफस्टाइल में देर रात तक जागना आम-सा हो गया है। दिन कितना भी थकान से भरा हो, लेकिन उंगलियां है कि स्किन पर स्क्रोल करती ही जाती हैं। अब हम सोशल मीडिया, ऑफिस के काम या मनोरंजन को इसकी वजह बताएं या अन्य चीजों को, वह हमारी मर्जी है, लेकिन इसका प्रभाव हमारी नींद पर पड़ रहा है यह हम सब जानते हैं। लेकिन शायद आप यह बात नहीं जानते हैं कि देर रात का यह स्किन टाइम और नींद की कमी हमारी स्किन का नेचुरल ग्लो को धीरे-धीरे फीका कर रही है। नींद हमारे शरीर के रीजेनरेशन के लिए एक मुख्य समय होती है। ऐसे में अगर आप अपनी स्किन टाइमें को घटा दें, तो न केवल आपकी त्वचा, बल्कि आंखों के नीचे काले घेरे, डलनेस और झुर्रियां भी कम हो सकती हैं। बस जरूरी है कि आप सही आदतें अपनाएं, ताकि आपको मिले खूबसूरती और हेल्दी स्किन। आइए आज हम आपको आपके इसी नेचुरल ग्लो बचाने के 4 खास तरीके बताते हैं।

पूरी नींद और सोने का निश्चित समय

रात को अगर आप समय पर सोते हैं तो सुबह आप तरोताजा महसूस करते हैं, जो कि आपकी त्वचा का सबसे बड़ा दोस्त है। असल में 7-8 घंटे की नींद लेने के फायदे तो आप भी जानते ही होंगे, क्योंकि जब आप इतनी देर की गहरी नींद लेते हैं, तो आपकी त्वचा खुद को रीजनरेट करने का पर्याप्त समय मिल जाता है। इससे झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा का नेचुरल ग्लो वापस आने लगता है। साथ ही इससे आपको मानसिक ताजगी महसूस होती है, जो दिनभर आपको ऊर्जा देते है, जिससे आप भीतर और बाहर दोनों तरफ चमकते हैं।

(और पढ़ें - 8 घंटे की नींद लेने के बाद भी क्यों महसूस होती है थकान?)

स्किन हाइड्रेशन और मॉइस्चराइजिंग

नींद से पहले अपनी स्किन को हल्का मॉइस्चराइज करें। मॉइस्चराइज आपकी त्वचा के लिए सोने से पहले प्यार की कोमल सी परत साबित होगा। साथ ही दिन भर पर्याप्त पानी पीना भी बेहद जरूरी है, क्योंकि त्वचा जब हाइड्रेटेड होती है तो वह अंदर से चमकती है, जिसका असर बाहर साफ तौर से दिखाई देता है। इसका एक लाभ यह भी होता है कि आपकी त्वचा से झुर्रियों कम होने लगती हैं, जिससे त्वचा नर्म, मुलायम और स्वस्थ होने लगती है।

(और पढ़ें - गर्मियों में स्किन को हाइड्रेट रखने का तरीका)

नींद से पहले डिजिटल डिटॉक्स

आप सोने से कम से कम एक घंटा पहले मोबाइल और लैपटॉप को अलविदा जरूर कहें। ऐसा इसलिए क्योंकि स्क्रीन की ब्लू लाइट आपकी नींद की चोर है और स्किन सेल्स को रिपेयर नहीं होने देती। ऐसे में जब आप डिजिटल डिटॉक्स अपनाते हैं, तो आपको नींद गहरी और आरामदायक आती है, जिससे आपकी त्वचा चमकती है और डलनेस दूर होती है। आजकल लोग सबसे ज्यादा गलती यही कर रहे हैं, जबकि सोने से पहले जितना हो सके अपनी स्किन को ब्लू लाइट से दूर रखना चाहिए।

संतुलित आहार और एंटीऑक्सीडेंट्स

त्वचा शरीर का एक हिस्सा ही तो है और उसके भी पर्याप्त पोषण चाहिए होता है। ऐसे में जब हरी सब्जियां, फल और प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करते हैं, तो यह आपको स्वस्थ रहने में मदद करता है। जिससे इसका असर आपकी त्वचा पर साफ दिखता है। इसलिए आप विटामिन सी और ई युक्त फूड्स का सेवन जरूर करें। यह फ्री रेडिकल्स को कम कर त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source