महंगी क्रीम नहीं, श्रद्धा कपूर अपनाती हैं ये 5 सरल नुस्खे; जिससे 38 साल की उम्र में 16 की दिखती हैं एक्ट्रेस

Shraddha Kapoor ka Beauty Secret Kya hai: श्रद्धा कपूर ने कहा था कि उनका लुक भारी मेकअप पर निर्भर नहीं होता, बल्कि उनकी त्वचा की चमक शरीर के अंदर से आती है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : March 2, 2026 12:29 PM IST

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor Birthday Special) अपनी मासूम मुस्कान, साफ त्वचा और नैचुरल ग्लो के लिए जानी जाती हैं। 3 मार्च को श्रद्धा कपूर अपना 38वां जन्मदिन मना रही है। श्रद्धा कपूर की खास बात ये है कि 38 साल की उम्र में भी उनकी त्वचा 16 साल की लड़की की तरह ही चमकती रहती है।

कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू के दौरान श्रद्धा कपूर ने कहा था कि उनका लुक भारी मेकअप पर निर्भर नहीं होता, बल्कि उनकी त्वचा की चमक शरीर के अंदर से आती है। फैंस अक्सर जानना चाहते हैं कि श्रद्धा कपूर अपनी त्वचा को इतना फ्रेश और ग्लोइंग कैसे रखती हैं। उनके बर्थडे पर हम आपको बताने जा रहे हैं श्रद्धा कपूर का ब्यूटी सीक्रेट (Shraddha Kapoor ka Beauty Secret Kya hai)।

श्रद्धा कपूर की खूबसूरती का राज नेचुरल केयर

श्रद्धा कपूर का मानना है कि सुंदर त्वचा पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स से ज्यादा जरूरी है सही लाइफस्टाइल, साफ खानपान और नियमित देखभाल है।

मिनिमल मेकअप, नेचुरल स्किन पर भरोसा- श्रद्धा कपूर रोजमर्रा की जिंदगी में भारी मेकअप से बचती हैं। उनकी पसंद  लाइट फाउंडेशन या बीबी क्रीम, काजल और मस्कारा, न्यूड या पिंक लिप बाम है। एक्ट्रेस का मानना है कि मिनिमल मेकअप से न सिर्फ असली खूबसूरती निकलकर सामने आती है, बल्कि आप हर समय कॉन्फिडेंस भी महसूस करते हैं।

  1. CTM रूटीन- श्रद्धा अपने स्किनकेयर रूटीन में बेस्ट क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग (CTM) का इस्तेमाल जरूर करती हैं। चेहरे को साफ करने के लिए एक्ट्रेस दिन में दो बार चेहरे को माइल्ड फेस वॉश से साफ करती हैं। इससे स्किन पोर्स में मेकअप, धूल मिट्टी के कारण जमा होने वाली गंदगी बाहर निकलती है। क्लींजिंग के अलावा श्रद्धा कपूर पोर्स को टाइट रखने के लिए टोनिंग जरूर करती हैं। इसके अलावा श्रद्धा मॉइश्चराइजिंग को अपनी स्किन का सबसे प्यारा दोस्त मानती हैं।
  2. सनस्क्रीन है सबसे बड़ा ब्यूटी सीक्रेट- श्रद्धा कपूर बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन लगाना कभी नहीं भूलतीं। सनस्क्रीन लगाने से सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा को बचाने में मदद मिलती है। रोजाना अगर चेहरे पर सनस्क्रीन लगाई जाए तो इससे समय से पहले झुर्रियां नहीं आती है और त्वचा की रंगत भी समान बनी रहती है।
  3. भरपूर पानी है जरूरी- स्किन में हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए श्रद्धा कपूर दिनभर में पर्याप्त पानी पीती हैं। श्रद्धा का कहना है कि रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पीने से त्वचा हाइड्रेट रहती है और शरीर से सभा टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से त्वचा अंदर से ग्लोइंग और बेदाग नजर आती है।
  4. हेल्दी डाइट से आती है ग्लो- श्रद्धा कपूर जंक फूड से दूर रहकर संतुलित आहार लेती हैं। श्रद्धा कपूर अपनी डाइट में ताजे फल, हरी सब्जियां, नारियल पानी, घर का बना खाना ही शामिल करती हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि जो कुछ भी हम खाते हैं, उसका सीधा असर हमारी त्वचा पर नजर आता है। सही डाइट त्वचा को अंदर से पोषण देकर स्किन को अंदर से हेल्दी बनाती है।
  5. योग और वर्कआउट से स्किन रहती है फ्रेश- श्रद्धा कपूर फिटनेस को अपनी ब्यूटी रूटीन का हिस्सा मानती हैं। बॉडी और स्किन को फिट रखने के लिए श्रद्धा कपूर योग, पिलाटेस, डांस वर्कआउट और स्ट्रेचिंग करती हैं। श्रद्धा अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर एक्सरसाइज करते हुए वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। उनका मानना है कि एक्सरसाइज से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और त्वचा चमकती है।

श्रद्धा कपूर की खूबसूरती का रहस्य महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट नहीं बल्कि एक संतुलित जीवनशैली है। सही खानपान, नियमित स्किनकेयर और भरपूर पानी पीकर आप भी अपनी स्किन को अंदर से ग्लोइंग और खूबसूरत बना सकती हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source