7 दिन में चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए अपनाएं ये 5 में से 1 नुस्खे, स्किन पर मिनटों में चमक

Remedies for Skin Scars : चेहरे से दाग-धब्बों को हटाने के लिए कुछ आसान से घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं 7 दिन में दाग-धब्बों को हटाने वाला कुछ आसान से घरेलू नुस्खे-

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : October 25, 2024 6:30 PM IST

Skin Scars Solution At Home : बढ़ते प्रदूषण, धूल-मिट्टी और खानपान में गड़बड़ी की वजह से न सिर्फ स्वास्थ्य पर असर पड़ता है, बल्कि इसका असर आपकी स्किन पर भी होता है। कई लोगों की स्किन पर पिंपल्स, ब्लैकहेड्स की वजह से दाग-धब्बे होने लगते हैं। ऐसी स्थिति में चेहरा काफी खराब नजर आने लगता है। इसलिए कई लोग परेशान भी रहते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन पर चमक बनी रहे और आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो ऐसी स्थिति में आप कुछ असरदार नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। चेहरे से दाग-धब्बों को हटाने के लिए आप एक असरदार नुस्खे का सहारा कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन पर चमक आ सकती है। आइए जानते हैं 7 दिन में चेहरे से दाग हटाने के लिए क्या करें?

आलू के छिलकों का करें प्रयोग

चेहरे से दाग-धब्बों को हटाने के लिए आप आलू का प्रयोगकर सकते हैं। इसके लिए आप लें और इसे छीलकर अच्छी तरह से कद्दूकस कर लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाकर अच्छी तरह से मसाज करें। करीब 10 मिनट के बाद अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे से दाग-धब्बों को हटाने में मदद मिल सकती है।

टमाटर का रस हटाए दाग-धब्बे

चेहरे से दाग-धब्बों को हटाने के लिए आप टमाटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले 2 टमाटर लें, इसे दो हिस्सों में काटकर इसपर कॉफी पाउडर लगाएं। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर रगड़ें। इससे स्किन धीरे-धीरे साफ होने लगेगी।

चंदन पाउडर है प्रभावी

दाग-धब्बों को कम करने के लिए चंदन पाउडर का प्रयोग कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए 1 चम्मच चंदन पाउडर लें। इसमें थोड़ा सा शहद, गुलाबजल और खीरे का रस मिक्स करके इसे चेहरे पर एप्लाई करें। इस नुस्खे के प्रयोग से आपकी स्किन से दाग-धब्बों की शिकायत गायब हो सकती है।

चेहरे पर रगड़ें शहद

चेहरे से दाग को मिटाने के लिए आप शहद भी लगा सकते हैं। इसके लिए सोने से पहले चेहरे पर शहद लगाएं और करीब 10 से 15 मिनट के लिए रगड़ें। इसके बाद नॉर्मल पानी से अपना चेहरा धो लें। इससे आपकी स्किन ग्लो करेगी।

नारियल का तेल

दाग-धब्बों को मिटाने के लिए नारियल तेल का प्रयोग करना काफी हेल्दी साबित हो सकता है। इसके लिए सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल लगाकर करीब 10 मिनट तक मसाज करें। इससे आपकी स्किन पर होने वाले दाग-धब्बे कम होंगे। साथ ही स्किन भी मॉइस्चराइज होगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source