बिना डाई के इन 3 नुस्खे से सफेद बालों को करें काला, फ्री में दिखने लगेंगे जवां

How can make my white hair black without dye: सफेद बालों को काला करने के लिए कई तरह के नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : August 2, 2023 4:57 PM IST

White Hair To Black Hair Naturally : हम में से अधिकतर लोग इन दिनों कम उम्र में सफेद बालों की परेशानी से जूझ रहे हैं। इस परेशानी को कम करने के लिए कई लोग अपने बालों में डाई का इस्तेमाल करते हैं। डाई के इस्तेमाल से भले ही आपके बाल कुछ समय के लिए काले नजर आए, लेकिन धीरे-धीरे इसमें मौजूद केमिकल्स से आपके बाल काफी ज्यादा सफेद होने लगते हैं। साथ ही इससे सफेद बालों को रोकने में भी मदद नहीं मिलती है। ऐसी स्थिति में आपको सफेद बालों की समस्या को कम करने के लिए नैचुरल उपायों का सहारा लेना चाहिए। नैचुरल उपायों को अपनाने से सफेद बालों की परेशानी काफी हद तक कम की जा सकती है। साथ ही इससे सफेद बालों को बढ़ने से रोका जा सकता है। आइए जानते हैं सफेद बालों की परेशानी को बिना डाई कैसे दूर करें?

बिना डाई के बालों को प्राकृतिक रूप से काला कैसे करें?

बालों को काला करने के लिए आप कई तरह के नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन नैचुरल उपायों के बारे में-

नारियल तेल में मिक्स करें आंवला पाउडर

सफेद बालों की परेशानी को कम करने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नारियल तेल लें, इसमें 2 से 3 चम्मच आंवला पाउडर मिक्स कर लें। इसके बाद इस तेल को गर्म करें और ठंडा होने दें। तैयार तेल को एक जार में भरकर रखें और नियमित रूप से इसका प्रयोग अपने बालों में करें। इससे बालों को सफेद होने से रोका जा सकता है। साथ ही बालों को मजबूती मिल सकती है। 

इंडिगो पाउडर और मेहंदी है फायदेमंद

बालों को काला करने के लिए आप अपने बालों में इंडिगो पाउडर और मेहंदी का प्रयोग कर सकते हैं। बालों में इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी लें, इसमें एक चम्मच इंडिगो पाउडर और 1 चम्मच मेहंदी पाउडर मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा दही मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। तैयार मिश्रण को अपने बालों में लगाएं। इससे आपके सफेद बाल काले हो सकते हैं। साथ ही बालों की कई परेशानियां कम हो सकती है। 

आंवला और शिकाकाई हेयर पैक

सफेद बालों को काला करने के लिए आंवला और शिकाकाई हेयर पैक फायदेमंद हो सकता है। बालों में इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले 1 लोहे की कढ़ाई लें। इसमें 4 चम्मच आंवला पाउडर डालें और 1 चम्मच शिकाकाई पाउडर को मिक्स करके इसके इसे 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ दें और फिर अपने बालों में लगाएं। अब इसे रातभर के लिए छोड़ दें और सुबह गुनगुने पानी से अपने बालों को धो लें। 

बालों को काला करने के लिए आप इन असरदार नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि ध्यान रखें कि अगर आपके बालों से जुड़ी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source