
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : July 9, 2024 10:19 PM IST
Healthy fats are essential, especially for older adults with dementia. Including sources of healthy fats can help support brain health and improve cognitive function. Include nuts, avocados, olive oil, and seeds, enhancing mental function and supporting brain health.
Walnut Shell Uses For Hair: अगर हम ऐसे आहार की बात करें जो सेहत के लिए संपूर्ण आहार साबित हो सकता है तो उसमें नट्स का नाम आता है। जी हां, ड्राई फ्रूट्स में वो सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी सेहत को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इन्हीं में से एक है अखरोट जिसे अंग्रेजी में वॉलनट के नाम से जाना जाता है। यह एक ऐसा आहार माना जाता है जिसका सेवन आपके मानसिक स्वास्थ्य से लेकर हर तरह की हाइजीन संबंधी समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी गिरी के अलावा इसका छिलका भी हमारी सेहत के लिए हर तरह से फायदेमंद हो सकता है। जी हां, आयुर्वेद में बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए अखरोट के छिलके का इस्तेमाल काफी कारगर माना गया है। तो आइए आज जानते हैं कि अखरोट का छिलका बालों के लिए कैसे फायदेमंद है।
एक तरफ जहां अखरोट का सेवन हमारे शरीर को पूर्ण रूप से पोषण प्रदान करने का काम करता है, तो वहीं दूसरी तरफ इसका छिलका हमारे बालों की अच्छी सेहत को स्वस्थ बनाएं रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जी हां इसमें जिंक, आयरन, कैल्शियम, मैंगनीज़ और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो स्केल्प के पीएच लेवल को संतुलित बनाये रखने का काम करता है। जिससे बालों का झड़ना, टूटना, पतला होना आदि कम हो जाता है। ऐसे में अगर आपको अपने बालों में इस तरह की कोई भी समस्या है तो आप इसका इस्तेमाल बालों पर निम्न तरीके से कर सकते हैं।
अखरोट के छिलके का इस्तेमाल बालों की थिकनेस को बढ़ाने में मददगार सबित हो सकता है। अगर आपके बाल बहुत अधिक पतले हैं, तो इसके लिए आप अखरोट के छिलके को इस तरह से प्रयोग कर सकते हैं। बालों में इसका इस्तेमाल करने के लिए 3 से 4 अखरोट के छिलकों को 2 कप पानी में उबालकर गैस पर रख देना है। अब छिलकों को 10 से 15 मिनट तक उबालने दें। धीरे- धीरे पानी का रंग बदलने लगेगा। इसके बाद पानी को गैस से अलग कर दें। पानी ठंडा होने के बाद इसे छान लें और फिर हेयरवॉश से पहले इसे बालों पर स्प्रे करें। इस तरह से आपके बाल न सिर्फ घने होंगे बल्कि बालों के जल्दी सफेद होने की समस्या कम हो सकती है।
अक्सर मौसम के बदलने पर हेयरफॉल की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अखरोट के छिलके का इस्तेमाल आपके बाल झड़ने की समस्या को कुछ हद कम कर सकता है। इसके लिए आपको बस इस तरह इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए अखरोट के छिलके से तैयार पाउडर की दो चम्मच लेनी है और इसे 1 चम्मच शहद में मिला लेना है। अब इस लेप लेप को अपने बालों की जड़ों में करीब 10 से 15 मिनट तक लगाएं रखें। इससे आपके बल झड़ने और टूटने की समस्या कम हो सकती है।
अगर आपके बालों में बार चिपचिपे होने की समय बनने लगती है, तो ऐसे में भी अखरोट के छिलके का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आपको अखरोट के छिलके से तैयार पाउडर को बालों के स्कैल्प पर लगा लेना है। करीब आधा घंटे बाद बालों को पानी से धो लेना है।