... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : September 4, 2018 12:39 PM IST
शहद के इन फायदों के कारण ही ब्यूटी प्रोडक्ट में किया जाता है इसे शामिल।
शहद का नियमित सेवन करने से आपको कई सेहत लाभ मिलते हैं, यह खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है। साथ ही इसके कई प्रकार से सौंदर्य लाभ भी होते हैं। शहद न सिर्फ सेहत, बल्कि आपकी सूरत के लिए भी बेहद उपयोगी होता है।
निखर जाएगी त्वचा : शहद को त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए प्रयोग किया जाता है। जिन महिलाओं की त्वचा तैलीय होती है, उन्हें शहद और दूध का घोल नियमित अपने चेहरे पर लगाने की सलाह दी जाती है। शहद एक प्राकृतिक एन्टीऑक्सीडेंट है। इस वजह से यह त्वचा के छोटे-मोटे इंफेक्शनल से भी लड़ने में कारगर है।
टीनएजर्स के लिए खास : मुहांसों से बचने के लिए आप अपने चेहरे पर शहद लगा सकते हैं। टीनएज में होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण चेहरे पर कील मुंहासे हो जाते हैं। इससे बचने में शहद आपकी मदद कर सकता है।
यह भी पढ़ेें - वेक्सिंग के दौरान करेंगी ये गलतियां , तो होना पड़ेगा शर्मिंदा
बर्निंग का उपचार : अगर आपका हाथ कोई घरेलू काम करते समय जल गया है तो आप जली हुई जगह पर शहद लगा सकते हैं।
टेनिंग से निजात : सनबर्न वाली जगह पर भी शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है। शहद में ऐसी खूबी है कि यह त्वचा को सूर्य की तेज किरणों से बचाता है और त्वचा को ताजगी प्रदान करता है। यह त्वचा को देर तक धूप में रखने पर भी उसमें पानी की कमी नहीं होने देता और त्वचा को सूखेपन से भी बचाता है।
यह भी पढ़ें – अपनाएंगी ये टिप्स, तो फूलों से दिखने लगेंगे पांव
ग्लोइंग स्किन के लिए : इसकी चिकित्सीय खूबियों की वजह से इसे ज्यादातर क्रीमों को बनाने में प्रयोग किया जाता है। अगर इसे रोज त्वचा पर लगाया जाए तो आपकी त्वचा चमकदार और कोमल हो जाती है। शहद हमारी त्वचा संबंधित परेशानियों को दूर करने में बहुत कारगर है।
यह भी पढ़ें – जानें क्या है फॉलिक्युलाइटिस, कैसे रेजर फैला रहा है यह बीमारी?
परफेक्ट फिगर के लिए : फिगर मेंटेन करने के लिए शहद का इस्तेमाल किया जाता है। यही वजह है कि बहुत सी महिलाएं शहद को रोज प्रयोग में लाती हैं।