... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Gulshan Kumar | Published : February 28, 2024 6:11 PM IST
Honey for skin
नेचुरल शुगर का बेहतरीन विकल्प शहद हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके अलग अलग हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में आपने जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शहद में पाए जाने वाले कुछ नेचुरल कंपाउंड हमारी स्किन के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। शहद के इतने बेनिफिट्स होने के कारण ही आयुर्वेद में शहद को सुपर फूड कहा जाता है। इसका उपयोग हम कई तरह से अपनी ब्यूटी को निखारने में कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे त्वचा पर शहद लगाने से हमें लाभ मिल सकते हैं। ‘फार्माकोग्नोसी रिसर्च जर्नल’ में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, शहद एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर एक खाद्य पदार्थ है। शहद में पाया जाने वाला हाइड्रोजन पेरोक्साइड हमारी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका पी.एच. मान 3.9 के आसपास होता है। जो इसे बैक्टीरिया को खत्म करने में काफी कारगर बनाता है। आइए जानते हैं शहद के स्किन को होने वाले फायदे..
लगातार धूप के संपर्क में रहने से हमारी स्किन की अपर लेयर थोड़ा डार्क हो जाती है, जिसे आम भाषा में पिगमेंटेशन कहा जाता है। यदि आप रोजाना शहद का इस्तेमाल अपनी त्वचा पर करते हैं तो इससे आपको पिगमेंटेशन की समस्या से जल्द राहत मिल सकती है। यदि आप अपने चेहरे पर हनी फेस मास्क का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके चेहरे की चमक को वापस ला सकता है।
यदि आप बार-बार त्वचा पर होने वाली एलर्जी की समस्या से परेशान हैं तो आपको शहद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। यदि आप त्वचा पर होने वाली एलर्जी के कारण जलन महसूस कर रहे हैं। तो आपको शहद का इस्तेमाल करने के साथ ही इस समस्या से राहत मिल सकती है। इसके अलावा शहद हमारी स्किन को हाइड्रेट बनाने में भी काफी मदद करता है।
यदि आप बार-बार होने वाले पिंपल्स की समस्या से परेशान हैं तो शहद आपकी काफी मदद कर सकता है। दरअसल शहद में पाए जाने वाले एंटीफंगल, पिनोसेम्ब्रिन और लाइसोजाइम कंपाउंड हमारी स्किन को पिंपल फ्री बनाने में काम करते है।
ड्राई स्किन एक गंभीर समस्या है, इसके कारण कई तरह की समस्याएं सामने आती है। यदि आप ड्राई स्किन की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको शहद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। शहद में पाए जाने वाले मॉइश्चराइजिंग गुण आपकी त्वचा को नम बनाए रखते हैं। इसके अलावा शहद मे पाया जाने वाला एक्सफोलिएटर तत्व हमारी डेड स्किन को हटाने का काम करता है।