Face Mask for Dry Skin: ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए लगाएं चंदन-दही से बना ये फेस मास्क, जानें फायदे

क्या आपकी त्वचा बेहद ही रूखी और बेजान है? ड्राई स्किन की समस्या से हैं परेशान, तो घर का बना चंदन और दही का फेस मास्क लगाएं। स्किन कुछ ही दिनों में मुलायम और ग्लो करने लगेगी।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 27, 2021 6:44 PM IST

Homemade Face Mask for Dry Skin: कुछ लोगों की त्वचा बेहद रूखी यानी ड्राई और बेजान होती है। सर्दियों में ऐसी त्वचा वालों को बेहद परेशानी होती है। सही देखभाल ना करने, अनहेल्दी खानपान, सही स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ना करने, घटिया क्वालिटी के मॉइश्चर का यूज करने, स्मोकिंग करने, प्रदूषण, तनाव में रहने, नींद में कमी आदि से भी त्वचा कई बार ड्राई हो जाती है। यदि आप दिन भर में सिर्फ 3-4 गिलास ही पानी पीते हैं, तो इससे भी स्किन रूखी (Face Mask for Dry Skin) और बेजान हो जाती है। रूखी और बेजान त्वचा में जान डालने, हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए आप दही और चंदन से बने होममेड फेस मास्क लगाएं। यह एक नेचुरल उपाय है, जो ड्राई स्किन की समस्या को दूर करता है। घर पर यूं बनाएं चंदन और दही का फेस मास्क और जानें इसे लगाने के फायदे...

चंदन-दही से फेस मास्क बनाने के लिए आपको चाहिए

1 बड़ा चम्मच चंदन पाउडर

2 चम्मच दही

1 चम्मच शहद

यूं बनाएं चंदन-दही का फेस मास्क 

एक कटोरी में चंदन पाउडर (Sandalwood Powder) डालें। इसमें दही (Curd) और शहद (Honey) भी डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स करें। जब गाढ़ा पेस्ट बन जाए, तो इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। अच्छी तरह से लगाने के बाद इस फेस मास्क को 20 से 30 मिनट के लिए सूखने दें। अब चेहरे को नॉर्मल पानी से अच्छी तरह से मसाज करते हुए साफ कर लें। इस मास्क को आप सप्ताह में 2-3 बार लगाएंगे, तो ड्राइनेस की समस्या दूर होगी। त्वचा स्मूद, मुलायम नजर आएगी।

चंदन-दही से बना फेस मास्क लगाने के फायदे

  • चंदन और दही का इस्तेमाल वर्षों से त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता रहा है। इनमें कई ऐसे तत्व होते हैं, जो रूखी त्वचा से निजात दिलाते हैं।
  • चंदन में मौजूद सौंदर्यवर्धक गुण और सूदिंग प्रॉपर्टीज ड्राई स्किन की समस्या को दूर करते हैं।
  • दही में गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो स्किन को भरपूर पोषण देते हैं। इसमें विटामिन डी, प्रोटीन त्वचा की रंगत को साफ करते हैं।
  • दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा पर एक एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। इससे डेड स्किन सेल्स हट जाती हैं और बेजान त्वचा में दोबारा से जान और चमक आ जाती है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.