दमकती और जवां त्वचा पाने के लिए चेहरे पर लगाएं घर का बना ये 2 नाइट क्रीम, जानें फायदे भी...

दिन में त्वचा की साफ-सफाई के साथ ही यदि आप रात में भी सोने से पहले घर के बने नाइट क्रीम लगाकर सोएंगे, तो त्वचा स्वस्थ रहेगी। जानें, किस तरह से आप घर पर ही नाइट क्रीम बना सकते हैं और इसके फायदे (Night Cream benefits for Skin) क्या होते हैं....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 25, 2021 9:06 PM IST

Homemade Night Creams For Youthful Skin: उम्र बढ़ने के अनुसार ना सिर्फ शरीर के अंग कमजोर होने लगते हैं, बल्कि त्वचा पर भी उसका असर नजर आने लगता है। झुर्रियां, त्वचा पर लकीरें, झाइयां, दाग-धब्बों से त्वचा डल, बेजान और अस्वस्थ नजर आने लगती है। कुछ बाहरी तत्व भी त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं, जैसे वायु प्रदूषण, सूरज की हानिकारक किरणें, धूल-गंदगी, अनहेल्दी खानपान, हाइजीन, त्वचा की साफ-सफाई ना करना, स्ट्रेस, एंग्जायटी भी त्वचा पर झुर्रियां, झाइयों का कारण बनती हैं। त्वचा लंबी उम्र तक ग्लो करे, दमकती नजर आए, स्वस्थ रहे, तो उसके लिए आपको प्रॉपर केयर करने की जरूर है। दिन में स्किन की साफ-सफाई के साथ ही यदि आप रात में भी सोने से पहले मार्केट वाले नाइट क्रीम प्रोडक्ट्स की बजाय घर के बने नाइट क्रीम लगाकर सोएंगे तो त्वचा स्वस्थ रहेगी। जानें, किस तरह से आप घर पर ही नाइट क्रीम बना सकते हैं और इसके फायदे (Night Cream benefits for Skin) क्या होते हैं....

जैतून के तेल से बनाएं नाइट क्रीम

चेहरे को हमेशा जवां बनाए रखने के लिए आप मार्केट की बजाय घर का बना नाइट क्रीम लगाना शुरू कर दें। जैतून का तेल त्वचा के लिए बेहद हेल्दी होता है। ऑलिव ऑयल से आप नाइट क्रीम तैयार कर सकते हैं। इसमें मौजूद फैटी एसिड त्वचा की ड्राइनेस को दूर करता है। सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से भी बचाता है।

जैतून के तेल से नाइट क्रीम बनाने के लिए चाहिए

1/2 कप जैतून का तेल

1 चम्मच नारियल तेल

1 चम्मच बी वैक्स

विटामिन ई की गोली, लैवेंडर एसेंशियल ऑयल

यूं बनाएं ऑलिव ऑयल से नाइट क्रीम

ऑलिव ऑयल, नारियल तेल, बी वैक्स और विटामिन ई की गोली को एक बर्तन में डालें। इसे 10 मिनट तक गर्म करें। इसमें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल मिलाएं। सामग्री को बॉटल में डालें और टाइट बंद कर दें। रात में चेहरा पानी से साफ करके इस नाइट क्रीम को लगाकर सोएं।

सेब से बनाएं नाइट क्रीम (Apple Night Cream) 

सेब ना सिर्फ खाने में, बल्कि त्वचा पर इस्तेमाल करने के भी काम आता है। सेब में आयरन के अलावा विटामिन सी होता है। विटामिन सी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा जवां बनी रहती है। जानें, सेब से नाइट क्रीम बनाने का तरीका...

सेब से नाइट क्रीम बनाने के लिए चाहिए

1 सेब

2 बड़ा चम्मच जैतून का तेल

3 चम्मच गुलाब जल

3 चम्मच शहद

3 चम्मच बी वैक्स

यूं बनाएं सेब से नाइट क्रीम 

एक पैन को गैस पर रखें। सेब को काट लें। पैन में कटे हुए सेब के टुकड़े, ऑलिव ऑयल, बी-वैक्स, शहद को मिलाएं। अब इसमें गुलाब जल मिलाकर एक बॉटल में डालें। इसे टाइट बंद करके स्टोर करें। जब भी आप सोने के लिए जाएं, पहले चेहरे को पानी से साफ कर लें और फिर इस नाइट क्रीम को अच्छी तरह से चेहरे पर लगाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source