Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Homemade Natural Hair Dye:  इन 3 घरेलू चीज़ों से बनते हैं नैचुरल हेयर डाई, यहां पढ़ें होममेड हेयर कलर्स बनाने का तरीका

बालों को हेयर डाई के नुकसान से बचाने और उन्हें नैचुरली काले रखने के लिए आप कई नैचुरल चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां पढ़ें नैचुरल हेयर डाई बनाने का तरीका। (Homemade Natural Hair Dye)

Homemade Natural Hair Dye:  इन 3 घरेलू चीज़ों से बनते हैं नैचुरल हेयर डाई, यहां पढ़ें होममेड हेयर कलर्स बनाने का तरीका
बालों को हेयर डाई के नुकसान से बचाने और उन्हें नैचुरली काले रखने के लिए आप कई नैचुरल चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां पढ़ें नैचुरल हेयर डाई बनाने का तरीका।

Written by Sadhna Tiwari |Updated : August 29, 2021 12:28 PM IST

Homemade Natural Hair Dye: सफेद बालों को छुपाने के लिए लोग सबसे पहले जो तरीका अपनाते हैं वह है हेयर कलरिंग का। घर में आसानी से इस्तेमाल किए जा सकने वाले पैकेट्स में उपलब्ध हेयर डाई  और मॉडर्न हेयर कलर्स का इस्तेमाल लोग अक्सर करते हैं, जिन्हें वे पारम्परिक तरीकों से अधिक सुविधाजनक मानते हैं क्योंकि, इनके परिणाम कुछ मिनटों में दिखायी देते हैं । हालांकि, ये उपाय भी उतने सुविधाजनक नहीं माने जा सकते जितना कि इन्हें विज्ञापनों में बताया जाता है। ये पूरी तरह सेफ और फायदेमंद नहीं कहे जा सकते। क्योंकि, सैलोन में जाकर हेयर कलरिंग (Hair Coloring) कराना जहां खर्चीला साबित होता है वहीं, कई लोगों को हेयर कलर्स से स्किन एलर्जी जैसी समस्याएं भी होती हैं। (Side effects of hair coloring)

जबकि, केमिकल-युक्त (Chemical rich hair dye) हेयर डाई का इस्तेमाल करने के बाद कई लोगों को सफेद बालों की संख्या में बढ़ोतरी होते भी दिखायी देती है।बालों को हेयर डाई के नुकसान से बचाने और उन्हें नैचुरली काले रखने के लिए आप कई नैचुरल चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां पढ़ें नैचुरल हेयर डाई बनाने का तरीका। (Homemade Natural Hair Dye In Hindi)

शिकाकाई और आंवला से ऐसे बनाएं नैचुरल हेयर कलर

आयुर्वेदिक औषधियों से तैयार यह हेयर डाई भारतीय महिलाओं (Hair care secrets of Indian women) द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला बहुत पुराना नुस्खा है। इस तरह आसानी से आप इसे घर में तैयार कर सकते हैं।

Also Read

More News

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • एक लोहे के बर्तन में 1 कप पानी भरें और उबलने के लिए रखें।
  • अब इसमें मुट्ठीभर सूखे आंवले (Amla) डालें।  (Ways to use amla for hair care)
  • एक कटोरी शिकाकाई (Shikakai) के टुकड़े या शिकाकाई पाउडर डालें।
  • अब सारी चीज़ों को अच्छी तरह उबालकर पका लें।
  • इस मिश्रण को 5-10 मिनट तक पकाना चाहिए उसके बाद आंच बंद कर दें।
  • फिर इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें और फिर छान लें।
  • इस मिश्रण को बालों में लगाएं और 7-8 घंटें तक लगा रहने दें।

बालों में आंवला-शिकाकाई लगाने से होते हैं ये फायदे (benefits of applying Amla and Shikakai on hair)

[caption id="attachment_834495" align="aligncenter" width="620"]Indian Gooseberry for hair आंवले में विटमिन-सी की मात्रा बहुत अधिक होती है जो बालों में मेलेनिन की मात्रा बढ़ाता है, जिससे बाल लम्बे समय तक काले रहते हैं।[/caption]