बेदाग-निखरी त्वचा पाने के लिए लगाएं मुल्तानी मिट्टी से बने ये 4 फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

Multani Mitti For Glowing Skin: अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक ट्राई कर सकते हैं। इससे त्वचा के दाग-धब्बे दूर होंगे।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : August 18, 2023 12:03 PM IST

Multani Mitti For Glowing Skin: बेदाग और निखरी त्वचा पाना हर किसी की चाहत होती है। लेकिन धूल-मिट्टी, प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण अक्सर त्वचा संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग पार्लर जाकर महंगे फेशियल भी करवाते हैं। लेकिन ये ट्रीटमेंट्स महंगे होने के साथ ही कई बार स्किन के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो निखरी त्वचा पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी त्वचा पर मौजूद गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में मदद करती है। साथ ही, यह मुहांसों, दाग-धब्बों और टैनिंग को रिमूव करने में भी प्रभावी होती है। चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। आज इस लेख में हम आपको निखरी त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी के 4 फेस पैक (Multani Mitti Face Packs For Glowing Skin In Hindi) बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं -

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल के साथ मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें 2 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको मुंहासे और दाग-धब्बों की समस्या से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, त्वचा पर फ्रेशनेस भी महसूस होगी।

मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा

मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा दोनों त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आप इन दोनों को एक साथ मिक्स करके अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे चेहरे के मुंहासे, दाग-धब्बे और झुर्रियां दूर होंगी। साथ ही, त्वचा मुलायम और चमकदार बनेगी। इसके लिए आप एक बाउल में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें 2 चम्मच ऐलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। आप चाहें तो इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर भी मिला सकते हैं। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद अपने चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।

मुल्तानी मिट्टी और शहद

अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो आप मुल्तानी मिट्टी और शहद का फेस पैक लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें 2 चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। इस फेस पैक के इस्तेमाल से मुंहासे  दूर हो जाएंगे। साथ ही, त्वचा में निखार भी आएगा।

मुल्तानी मिट्टी और चंदन

मुल्तानी मिट्टी और चंदन का फेस पैक लगाने से आपको ग्लोइंग स्किन मिल सकती है। इससे त्वचा को ठंडक मिलेगी और कील-मुंहासे भी दूर होंगे। इस फेस पैक को बनाने के लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें 2 चम्मच चंदन पाउडर और गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल करें।

खूबसूरत और ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी से बने इन फेस पैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source