Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

घर में मौजूद चीज़ों से बनाएं लैवेंडर फेस स्क्रब !

लैवेंडर ऑयल में एंटीसेप्टिक और एंटी-इन्फ्लैमेटरी गुण होते हैं।

घर में मौजूद चीज़ों से बनाएं लैवेंडर फेस स्क्रब !

Written by Editorial Team |Published : December 1, 2017 4:06 PM IST

मुझे स्क्रब बहुत पसंद हैं और मैं हमेशा अपनी स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल करती रही हूं। मैंने सभी प्रकार की स्क्रब लगाने की कोशिश की है, लेकिन मैं हमेशा अपने किचन में मौजूद नैचुरल चीज़ों के साथ घर पर अपने खुद अपने लिए हर्बल स्क्रब बनाना पसंद करती हूं। ब्यूटी ब्लॉगर अनुराधा दास ने हमें बतायी लैवेंडर स्क्रब बनाने की विधि। जो मुझे बहुत पसंद भी है। इसकी खुशबू बहुत अच्छी होती और मेरी स्किन पर लगाने के बाद मेरी त्वचा बहुत नरम महसूस होती है। इसके अलावा, इसे तैयार करना बेहद आसान है। आपको केवल ऑलिव ऑयल, नमक और लैवेंडर इसेंशियल ऑयल की ज़रूरत होगी।

लैवेंडर ऑयल है स्किन के लिए फायदेमंद

  •  लैवेंडर ऑयल में एंटीसेप्टिक और एंटी-इन्फ्लैमेटरी गुण होते हैं जो पिम्पल पैदा करनेवाले बैक्टीरिया को साफ करते हैं। यह आपके पिम्पल की वजह से होनेवाली सूजन और लालिमा को कम करने में भी मदद कर सकता है।
  • लैवेंडर ऑयल बढ़ती उम्र की निशानियां मानी जानेवाली झुर्रियां और फाइन लाइन्स को कम करता है। खूश्बूदार ऑयल आपकी त्वचा में रक्त के संचार को बढ़ा देता है, जिससे त्वचा कोशिकाओं को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और पोषण मिलता है। यह नये स्किन सेल्स बनने में  मदद करता है और आपकी त्वचा को अच्छा बनाती है।
Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

टिप- अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो इस स्क्रब को अपने चेहरे के अन्य हिस्सों पर लगाने से पहले अपनी जॉलाइन के पास लगाएं। इससे आपको पता चलेगा कि यह आपके लिए कितना अच्छा है।

Read This in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari.

चित्रस्रोत:Shutterstock Images.

About the Author

... Read More