hamburger icon
A
Read in English

Jaggery Facial At Home: चेहरे पर ‘गोल्ड फेशियल जैसे ग्लो’ पाने के लिए स्किन पर लगाएं गुड़ और एलो वेरा का यह फेस पैक

लॉकडाउन में जब लोग ब्यूटी पार्लर और स्पा जैसी सर्विसेस नहीं पा रहे हैं।  ऐसे में चेहरे की खोयी रौनक पाने के लिए आप घर पर फेशियल करने के लिए गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानें गुड़ से फेशियल करने का तरीका और इसके फायदे। (Jaggery Facial At Home )

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 11, 2021 10:34 PM IST

Jaggery Facial At Home : गुड़ एक देसी सुपरफूड (Indian Superfood) है जो आयरन  से भरपूर होने के कारण हर उम्र के लोगों के लिए लाभकारी है। एनिमिया से पीड़ित महिलाओं और ग्रोइंग एज में बच्चों को गुड़ खिलाने से उनकी कमज़ोरी (Jaggery for Anemic diet) दूर होती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि गुड़ आपको अंदर से हेल्दी बनाने के साथ बाहर से खूबसूरत भी बनाता है।

जी हां, गुड़ से आपकी स्किन पर नया निखार आ सकता है। (Beauty Benefits of Jaggery) यह कम समय में ही स्किन पर महंगी गोल्ड फेशियल जैसा गुलाबी ग्लो दे सकता है। इसीलिए जब वक़्त की कमी हो तो गुड़ (Jaggery) से चेहरे की मसाज करने से आपकी स्किन बेहतर और निखरी हुई दिख सकती है। खासकर, लॉकडाउन (Lockdown) में जब लोग ब्यूटी पार्लर और स्पा जैसी सर्विसेस नहीं पा रहे हैं।  ऐसे में चेहरे की खोयी रौनक पाने के लिए आप घर पर फेशियल करने के लिए गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानें गुड़ से फेशियल करने का तरीका और इसके फायदे। (Jaggery Facial At Home in Hindi)

त्वचा पर गुड़ लगाने के फायदे(Jaggery Facial At Home Benefits)

  • चेहरे पर गुड़ लगाने से त्वचा की स्क्रबिंग (Scrubbing) होती है। जिससे डेड स्किन सेल्स (Dead Skin Cells) की जमा परत हट जाती है और स्किन पर नैचुरल ग्लो आता है।
  • दाग-धब्बे और डार्क स्पॉट्स कम होते हैं। (Natural remedies for dark spots on face)
  • नैचुरल स्किन पीलिंग के तौर पर गुड़ का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे,  ग्लाइकोलिक पील (Glycolic Peel) जैसा प्रभाव स्किन पर पड़ता है।

ऐसे बनाएं होममेड एलोवेरा- जैगरी फेस पैक

  • एक चम्मच गुड़ पाउडर लें (Jaggery Powder) और इसमें, एक चम्मच एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel) और बादाम तेल की कुछ बूंदें मिलाएं।
  • अब, इसमें एक टमाटर मसलकर मिलाएं।
  • फिर मिश्रण को गाढ़ा बनाने के लिए इसमें ज़रूरत के अनुसार बेसन (Besan or Gram Flour) मिला सकते हैं। अब, इस मिश्रण को एक तरफ रखें और फेशियल की तैयारी करें।

घर पर जैगरी फेशियल करने का स्टेप- बाई-स्टेप तरीका (Jaggery facial at home Step-by-step guide):

  • चेहरे को किसी फेस वॉश या क्लिजिंग मिल्क (Cleansing Milk) से साफ करें।
  • फिर, चेहरे को गीली रूई से साफ करें और त्वचा को सूखने दें।
  • अब, गुड़ और बेसन के फेस पैक को चेहरे पर लगाएं।
  • 4-5 मिनट तक हल्के हाथों से स्किन की मसाज करें। इससे, गुड़ और बेसन स्किन की स्क्रबिंग का काम करेंगे और चेहरे की त्वचा पर जमी  डेड स्किन सेल्स की सफाई होगी।
  • मसाज के बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से साफ करें। सप्ताह में एक बार आप इस फेस पैक को लगा सकते हैं।