Homemade Oil for Long Hair: लंबे और घने बालों की चाहत हर महिला को होती है। इसके लिए महिलाएं तरह- तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं और सैलून में महंगे ट्रीटमेंट्स लेती हैं। लेकिन फिर भी कुछ फायदा देखने को नहीं मिलता है। वहीं इनमें केमिकल होने की वजह से बालों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में, आप चाहें तो बालों को लंबाई बढ़ाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको एक खास हर्बल ऑयल की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसके नियमित प्रयोग से आपके बाल की ग्रोथ अच्छी हो सकती है। तो आइए, जानते हैं घर पर हेयर ग्रोथ ऑयल बनाने का तरीका -
लंबे बालों के लिए हर्बल हेयर ऑयल कैसे बनाएं?
आवश्यक सामग्री
नारियल तेल - 500 मिली
गुड़हल के फूल - 10
करी पत्ता - 20
प्याज - 2
कलौंजी - 1 चम्मच
मेथी - 1 चम्मच
एलोवेरा - 1 पत्ती
बनाने की विधि
सबसे पहले मेथी दाना को एक गिलास पानी में 30 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।
एलोवेरा की पत्ती को बीच से काटकर इसका जेल बाहर निकाल लें।
अब एक मिक्सी में भिगोया हुआ मेथी दाना, एलोवेरा जेल, प्याज, मेथी और कलौंजी डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
एक कढ़ाई में नारियल तेल डालें और इस मिश्रण को डालकर धीमी आंच पर 30 से 40 मिनट तक पकाएं।
जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तो इसे किसी साफ सूती कपड़े से छान लें और तैयार तेल को कांच की बोतल में भर लें।
कैसे करें प्रयोग?
इस तेल को अपने बालों की जड़ों से लेकर लंबाई तक लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इस रात भर बालों में लगा रहने दें या बाल धोने से कम से कम 2 घंटे पहले लगाएं। सप्ताह में 2 से 3 बार तेल को बालों में लगाने से आपके बाल जल्दी लंबे और घने हो सकते हैं।
हर्बल तेल लगाने के फायदे
गुड़हल, करी पत्ता और प्याज बालों के विकास में बहुत मदद करते हैं।
एलोवेरा बालों को चमक देता है और उनके विकास में मदद करता है।
मेथी और कलौंजी बालों के विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ हेयर फॉल को रोकने में मदद करते हैं।
बालों की ग्रोथ को बेहतर करने के लिए आप इस खास हर्बल तेल का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके बाल काफी ज्यादा डैमेज हो रहे हैं, तो किसी हेयर एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.