आलिया भट्ट जैसे Baby pink lips चाहिए तो ये होममेड लिप स्क्रब ट्राई कीजिए, 1 मिनट में काले होंठ हो जाते हैं गुलाबी और सॉफ्ट

Homemade haldi lip scrub: हल्दी न सिर्फ स्किन की बल्कि होंठों की पिगमेंटेशन भी दूर कर सकते हैं और उन पर चढ़ी डेड स्किन सेल्स की परत को हटा सकती है। जानें 1 मिनट में काले होंठों को गुलाबी बनाने का तरीका।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : April 7, 2021 5:27 PM IST

Homemade haldi lip scrub :बॉलीवुड की सबसे चुलबुली अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट अक्सर अपने ब्यूटी सीक्रेट्स या फिर रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आलिया एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने काफी कम उम्र में लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई है और सफलता का परचम लहराया है। आलिया को देखकर कोई ये नहीं कह सकता कि वे भी हमारी तरह ही बालों के साथ-साथ अपनी स्किन के लिए दादी-नानी मां के नुस्खे आजमाती होंगी। हाल ही में एक इंटरव्यू में आलिया ने दादी-नानी के नुस्खे आजमाने की बात कही थी। बता दें कि आलिया अपने फेस को लेकर काफी सजग रहती हैं और अपनी आंखों से लेकर होंठों (Homemade haldi lip scrub)की खूबसूरती के लिए इन नुस्खों को आजमाती हैं।

हमेशा कामयाब होते हैं दादी-नानी के ये नुस्खे (Haldi ke fayde)

जी हां, हमारी दादी मां हमेशा से इस एक चीज को स्किन से जुड़ी समस्याओं का एक सीक्रेट हथियार मानती आ रही हैं। इस चीज को और कुछ नहीं हल्दी के नाम से जाना जाता है और बरसों से इसका इस्तेमाल कई रोगों को दूर करने और स्किन संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए होता आ रहा है। इतना ही नहीं हल्दी को स्किन संबंधी समस्याओं में किसी रामबाण उपाय से कम नहीं माना जाता है।

स्किन टोन से लेकर मुंहासे दूर करने का काम करती है हल्दी (turmeric skin benefits in hindi)

हल्दी न सिर्फ पिगमेंटेशन को कम करने बल्कि आपके स्किन टोन को बेहतर बनाने में मदद करती है। हल्दी को फेस पर लगाने से मुंहासों को भी दूर करने में राहत मिलती है। आपने देखा होगा कि भारतीय शादियों के दौरान दुल्हन और दूल्हे को भी शादी से पहले हल्दी लगाई जाती है ताकि उनके चेहरे पर निखार आए और उनके चेहरे से नूर बरसे।

क्यों हल्दी होती है इतनी फायदेमंद (turmeric health benefits in hindi)

हल्दी नाम के इस जादुई मसाले में करक्यूमिन के रूप में एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो सूजन-रोधी होता है और पिगमेंटेशन को कम करने में आपकी मदद करता है। आप हल्दी का सामान्य उपयोग कर ड्राई स्किन को भी ठीक कर सकते हैं और स्किन को फटने से बचा सकते हैं। इसलिए हल्दी आपके फटे होंठों के लिए सबसे अच्छे घरेलू उपाय में से एक है।

हल्दी लिप स्क्रब दिलाएगा आलिया जैसे होंठ (Homemade haldi lip scrub)

हल्दी न सिर्फ स्किन की बल्कि होंठों की पिगमेंटेशन भी दूर कर सकते हैं और उन पर चढ़ी डेड स्किन सेल्स की परत को हटा सकती है। आपको बस करना ये है कि एक चम्मच हल्दी और पेट्रोलियम जेली को मिलाकर एक लिप स्क्रब बना लेना है। इस स्क्रब को अपने होंठों पर एक मिनट के लिए लगा छोड़ देना है और सूखने के बाद अपने होंठों को सादे पानी से धो लेना है। होंठों के सूख जाने पर आप नारियल तेल से इन्हें मॉइस्चराइज कर सकते हैं। एक सप्ताह बाद फिर से इस हल्दी वाले लिप स्क्रब को ट्राई करें और आप अपने होंठों को पहले की तुलना में अधिक नरम पाएंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source