गर्मियों में अगर बाल हो जाएं घास की तरह रूखे-सूखे तो लगाएं ये 2 हेयर पैक, पोषण से आ जाएगी बालों में जान

गर्मियों में धूप और प्रदूषण के सम्पर्क में आने से बालों की नेचुरल नमी कम हो जाती है और बाल रूखे-सूखे से हो जाते हैं। इसी तरह बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं और हमेशा बिखरे-बिखरे से दिखायी देते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 16, 2022 10:28 AM IST

लड़कियों और महिलाओं को अपने बालों से काफी प्यार होता है और वे बालों को खूबसूरत, शाइनी और सॉफ्ट बनाए रखना चाहती है। लेकिन, मौसम में बदलाव आने के साथ बालों पर भी उसका असर दिखायी देता है।  जैसे गर्मियों में धूप और प्रदूषण के सम्पर्क में आने से बालों की नेचुरल नमी कम हो जाती है और बाल रूखे-सूखे से हो जाते हैं। इसी तरह बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं और हमेशा बिखरे-बिखरे से दिखायी देते हैं। इन सभी परेशानियों से छुटकारा पाने के उपाय आपके घर में ही मौजूद हो सकते हैं। जी हां, किचन में इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजें आपके बालों के लिए बहुत अधिक लाभकारी साबित हो सकती हैं। इन साधारण लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर चीजों के इस्तेमाल से आप घर में कुछ होममेड हेयर पैक बना सकते हैं। यहां पढ़ें ड्राई हेयर को नर्म-कोमल बनाने वाले कुछ हेयर पैक बनाने के तरीके।

शहद और नारियल का तेल का पैक

दादी-नानी के नुस्खों में नारियल के तेल का खूब इस्तेमाल किया जाता रहा है और इसकी वजह है नारियल के तेल में पाए जाने वाले पोषक तत्व जो बालों के लिए  बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। नारियल के तेल में फैटी एसिड्स पाए जाते हैं जो ना केवल बालों को नर्म-कोमल बनाते हैं बल्कि, ये टूटते-झड़ते बालों को भी मजबूती देते हैं। नारियल तेल की सबसे बड़ी खूबी यही है कि यह सर्दियों और बरसात के अलावा गर्मियों के मौसम में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानें ड्राई हेयर की समस्या वाले लोग कैसे कर सकते हैं नारियल के तेल का इस्तेमाल-

  • 2 चम्मच शहद लें और इसे आधी कटोरी नारियल के तेल में मिक्स करें।
  • चम्मच की मदद से दोनों चीजों को अच्छी तरह फेंट लें और एक पेस्ट बना लें।
  • फिर, इस मिश्रण को बालों में लगाएं और 30-35 मिनट के लिए इसे बालों में लगा रहने दें।
  • फिर बालों को शैम्पू और सादे पानी से धोएं और बालों को नेचुरली सूखने दें।

एलोवेरा जेल और आलू से बनाएं ये नरिशिंग हेयर पैक

  • एक कच्चा आलू लें और उसे पीस लें। बाद में आलू के पेस्ट को छानकर जूस अलग कर लें।
  • अब आलू के रस में 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।
  • दोनों चीजें जब अच्छी तरह मिक्स हो जाए तो इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प में लगाएं।
  • 2-3 घंटों के लिए इस हेयर पैक को बालों में लगा रहने दें।
  • फिर, शैम्पू करें और बालों को पानी से धो लें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source