
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Published : May 19, 2022 4:29 PM IST
हमारे बाल, हमारी खूबसूरती का अभिन्न हिस्सा हैं। अगर आपके चेहरे में चमक हो और बाल बेजान और रूखे हो तो ये आपकी खूबसूरती में खलल डालती है। इस स्थिति में जरूरी ये है कि आप अपने बालों की सेहत का खास ध्यान रखें। जरूरी है कि आप अपनी हेयर केयर रूटीन में उन चीजों को शामिल करें जो कि बालों को पोषण देने का काम करे और उनमें अंदर से जान लाए। तो, आइए आज हम आपको बताते हैं ऐसे कुछ तेल के बारे में जिन्हें आप घर (homemade hair oil for split ends) पर तैयार कर सकते हैं और अपने बालों में लगा सकते हैं।
क्या आप जानते हैं कि तिल का तेल आपके बालों के लिए सनस्क्रीन का कामकरता है। यह बालों का तेल बालों के समय से पहले सफेद होने में भी देरी करता है और हानिकारक यूवी किरणों के कारण आपके बालों को क्षतिग्रस्त होने से रोकता है। यह डैंड्रफ, बालों का झड़ना और बालों को पतला होने से भी रोकता है। वहीं, कलौंजी बालों को काला करने और उनमें जान लाने का काम करती है। तो, इसके लिए 1 डिब्बे में 1 चम्मच कलौंजी डालें और तिल का तेल मिलाएं। इसे धूप में कुछ दिनों के लिए रखें और इन्हें अपने बालों में लगाएं।
प्याज का तेल बालों के लिए हमेशा से फायदेमंद माना गया है। ये जहां बालों को पोषण देता है और जड़ों से उगने में मदद करता है वहीं, ये बालों को काला करने में भी मददगार है। ये डैमेज और कमजोर बालों को सही करता है और उनके ब्रेकेज को रोकता है। इस तरह ये बालों को दोमुंहा होने से रोकता है। इसके लिए 1 प्याज लें और इसे कूच लें। फिर इसमें नारियल तेलऔर मेथी के कुछ बीज मिला कर पकाएं। उसके बाद इस तेल को छांन लें और ठंडा होने पर इसे अपने बालों पर लगाएं।
मोरिंगा तेल की तरह, भृंगराज तेलभी सूखे, रूसी से ग्रस्त खोपड़ी के लिए स्कैल्प क्लीन्ज़र की तरह काम करता है। पोषक तत्वों से भरपूर, यह तेल बालों के विकास को बढ़ावा देता है, बालों के झड़ने को कम करता है, दोमुंहे बालों को रोकता है, जबकि बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है। यह स्प्लिट एंड्स के लिए सबसे अच्छे तेल में से एक है। इसे बनाने के लिए सरसों के तेल में मोरिंगा-भृंगराज डालें। पकाएं और ठंडा होने पर इसे अपने बालों में लगाएं।
अरंडी का तेल सबसे प्रभावी तेलों में से एक है, वास्तव में, स्प्लिट एंड्स के लिए सबसे अच्छा तेल है जो कि आपके बालों को तेजी से बढ़ने में मदद करता है। ये आपके बालों के टूटने और पतले होने की संभावना को कम करता है। साथ ही, यह डैंड्रफ की समस्या को भी खत्म करता है। इसलिए अरंडी का तेल लें और फिर चाहें तो इसमें कुछ तिल के बीज डालें। अब सबको अच्छी तरह से पकाएं और अपने बालों में लगाएं। कुछ देर इसे ऐसे ही रहने दें और फिर बालों को शैंपू कर लें।