किचन में रखी इन 2 चीजों से बनाएं ये खास ऑयल, इस तरह तैयार करें गंजेपन का रामबाण तेल 

Hair fall control tips :  गंजेपन की परेशानी को दूर करने के लिए आप घर पर एक खास तेल तैयार कर सकते हैं। इस तेल की मदद से आपके बाल टूटने से बच सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर कैसे तैयार करें ये खास तेल?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 14, 2023 9:47 AM IST

Hair fall control tips : हर रोज 80 से 100 बालों का टूटना सामान्य है। खासतौर पर जब आप कंघी करते हैं, तो कंघी में 10 से 15 बाल आ जाते हैं। इस बात से आपको घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर कंघी में एक साथ 100 बाल आ जाए तो यह एक चिंता का विषय है। जी हां, अगर आपके लगातार इस तरह बाल टूटे तो जल्द ही आप गंजेपन का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में आपको झड़ते बालों से छुटकारा पाने की जरूरत है। झड़ते बालों से छुटकारा पाने के लिए कई लोग तरह-तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, जिससे बालों के खराब होने की संभावना होती है। इसलिए आपको इन केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के बजाय घर की नैचुरल चीजों का प्रयोग करना चाहिए। 

हमारे घर की किचन में पड़े मसाले बालों के लिए औधषि के समान कार्य करते हैं, जिससे आप बालों की लगभग हर एक परेशानी को दूर कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में बालों के लिए एक ऐसा खास तेल बताएंगे, जिससे आप अपने झड़ते बालों की परेशानी को दूर कर सकते हैं। इससे आप गंजेपन का शिकार होने से बच सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर गंजेपन का रामबाण तेल बनाने की क्या विधि है?

झड़ते बालों के लिए रामबाण है ये खास तेल - Homemade oil to Prevent Hair Fall

झड़ते बालों की परेशानी को दूर करने के लिए आपको बादाम और गुड़हल तेल की जरूरत है। इन दोनों तेल में मौजूद गुण आपके बालो को झड़ने से रोक सकता है। इसके लिए 1 कटोरी में दोनों तेल को 2 से 3 चम्मच की मात्रा में लें। अब इसे अच्छे से मिक्स करें।

इसके बाद इन तेल को हल्का सा गुनगुना करें। अब इसमें 1 चम्मच मेथी दाना और 1 चम्मच कपूर का पाउडर डालें। दोनों को अच्छे से मिक्स करके इसं ठंडा करें। लीजिए आपको गंजेपान का रामबाण तेल तैयार हो गया है। 

अब इस तेल को अपने बालों में लगाने के लिए सबसे पहले अपने बाल को दो हिस्सों में बांट लें। इसके बाद इस तेल को हल्के हाथों से अपने बालों की झड़ों में लगाएं और स्कैल्प की अच्छे से मालिश करें। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

 करीब 10 से 15 मिनट तक बालों की मसाज करने के बाद इसे 2 से 3 घंटों के लिए छोड़ दें। अब अपने बालों को माइल्ड शैंपू की मदद से अच्छे से धोएं। सप्ताह में दो बार इस तेल को अपने बालों पर लगाएं। इससे झड़ते बालों के साथ-साथ बालों की तमाम परेशानियां दूर हो सकती हैं।

बालों की परेशानी को कम करने के लिए आप इस खास तेल का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके बाल पूरी तरह से गंजे हो गए हैं, तो यह तेल आपके बाल को दोबारा गुना नहीं करता है। ऐसे में आपको किसी एक्सपर्ट की मदद लेने की जरूरत होती है।  

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source