
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
बारिश का मौसम जितना सुकून और ताजगी लेकर आता है, उतनी ही चुनौतियां बालों के लिए भी खड़ी कर देता है। हवा में बढ़ी नमी के कारण बाल चिपचिपे, बेजान और फ्रिजी हो जाते हैं। कई बार तो मानसून में ऐसा लगता है कि जैसे बाल बिना किसी तेल के ही एक-दूसरे में चिपक गए थे। मानसून में मैं खुद सप्ताह के 7 दिन में से 4 दिन इसी तरह की प्रॉब्लम से जूझ रही होती हूं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट बताती है बताती है बारिश के मौसम में हवा में नमी ज्यादा होती है। इससे डैंड्रफ, हेयर फॉल और स्कैल्प में इंफेक्शन की समस्या होना आम बात है। इस मौसम में होने वाल बालों की परेशानियों से राहत के लिए अक्सर लोग शैंपू, कंडीशनर का सहारा लेते हैं। लेकिन बालों की समस्या से राहत दिलाने में घरेलू हेयर मास्क आपकी मदद कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए आपको किसी खास सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये चीजें आपके किचन में आसानी से मिल जाएंगी।
दही बालों को नमी देता है, जबकि मेथी में मौजूद प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
दही और मेथी के मिश्रण को स्कैल्प और बालों में लगाकर 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। सप्ताह में 2 बार दही और मेथी का मास्क यूज करने से आपके बाल मुलायम और चमकदार बन सकते हैं।
अगर मानसून में आपके बाल रूखे और उलझे हुए लगते हैं, तो केले और शहद का हेयर मास्क आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
मास्क को बालों की लंबाई पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें। केले और शहद का मास्क सप्ताह में एक बार लगाने से बालों की समस्या धीरे- धीरे कम होने लगती है।
एलोवेरा स्कैल्प को ठंडक पहुंचाता है और खुजली व डैंड्रफ कम करने में मदद करता है। नमी के मौसम में जिन लोगों को डैंड्रफ की समस्या होती है, उनके लिए यह मास्क बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है।
इस मास्क को स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें और 45 मिनट बाद बाल धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार एलोवेरा और नारियल तेल का हेयर मास्क लगाने से आपको डैंड्रफ से छुटकारा मिल सकता है।
घर पर बनें ये 3 मास्क आपके बालों की समस्या से बचाने में मदद कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे किसी भी हेयर मास्क का यूज करने से पहले पैच टेस्ट जरूर लें। पैच टेस्ट के दौरान अगर आपको किसी प्रकार की खुजली, जलन या रैशेज की परेशानी हो रही है, तो इस बारे में डॉक्टर से बात करें। ध्यान रहे कि मानसून में बालों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए सिर्फ बाहरी देखभाल ही नहीं, बल्कि सही पोषण भी जरूरी है। दही, मेथी, एलोवेरा, केला और करी पत्ते जैसी चीजों से बने हेयर मास्क बालों को पोषण देने और उन्हें स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। नियमित देखभाल और सही हेयर केयर रूटीन अपनाकर आप इस बारिश के मौसम में भी अपने बालों को घना, मुलायम और चमकदार बनाए रख सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। अगर आपको स्कैल्प इंफेक्शन, अत्यधिक बाल झड़ने या किसी अन्य गंभीर समस्या की शिकायत है, तो त्वचा रोग विशेषज्ञ (Dermatologist) से सलाह अवश्य लें