
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : January 19, 2023 5:08 PM IST
Hair Detox Mask: सर्दियों में अक्सर बालों की ड्राईनेस और खुजली की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में बाल काफी ज्यादा रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। कई बार तेल, शैंपू और महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से भी बालों की चमक वापस नहीं लौट पाती है। ऐसे में बालों को डिटॉक्स करना बहुत ही जरूरी हो जाता है। जी हां, शरीर की तरह हेयर भी डिटॉक्स होना बहुत ही जरूरी है। इससे बालों को खोई चमक को वापस किया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपने बालों की खोई हुई चमक को वापस ला सकते हैं। आइए जानते हैं बालों को डिटॉक्स करने वाले 3 होममेड हेयर मास्क के बारे में-
मुल्तानी मिट्टी बालों के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। कुछ रिसर्च की मानें तो मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने से आपके बाल काफी ज्यादा सॉफ्ट हो सकते हैं। साथ ही इससे बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है। इतना ही नहीं, इसकी मदद से आप स्कैल्प में जमा गदंगी को हटा सकते हैं।
मुल्तानी मिट्टी हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले 4 से 5 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। अब इसमें 2 से 3 चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स करें। इसके बाद इसमें 2 चम्मच सेब का सिरका मिक्स करें। अगर पेस्ट गाढ़ा है, तो इसमें थोड़ा गुलाबजल मिक्स कर लें। इसके बाद इसे बालों और स्कैल्प पर लगाएं। इसके बाद जब हेयर मास्क सूख जाए तो अपने बालों को धो लें। इससे आपके बाल डिटॉक्स हो सकते हैं।
बालों की ग्रोथ को बेहतर करने के लिए कोको पाउडर और रॉ मिल्क से बना हेयर मास्क लगाएं। इससे आपके बाल डिटॉक्स हो सकते हैं। साथ ही स्कैल्प की डीप क्लीनिंग हो सकती है।
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक बाउल में 5 से 6 चम्मच कोको पाउडर लें। अब इसमें जरूरत के मुताबिक कच्चा दूध मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। इसके बाद बालों की अच्छे से मसाज करें। इससे आपके बालों डीप क्लीनिंग होती है। साथ ही बालों की चमक को बढ़ावा मिल सकता है।
बालों के स्कैल्प को डिटॉक्स करने के लिए आप ब्राउन शुगर हेयर मास्क लगा सकते हैं। इससे आपके बालों की डीप कंडीशनिंग होती है। साथ ही आपके बाल हाइड्रेटेड हो सकते हैं। इतना ही नहीं, डैंड्रफ को दूर करने के लिए आप इस हेयर मास्क को अपने बालों में लगा सकते हैं।
इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए 1 कटोरी में 3 से 4 चम्मच ब्राउन शुगर लें। इसमें 2 चम्मच शहद और 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स करें। इसके बाद इसे अपने स्कैल्प पर लगाकर करीब 5 से 10 मिनट तक मसाज करें। बाद में अपने बालों को नॉर्मल पानी से धो लं। इससे बालों की गहराई से सफाई हो सकती है।
बालों की डीप क्लीनिंग के लिए आप इन हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपने किसी भी तरह का हेयर ट्रीटमेंट लिया है तो इसका इस्तेमाल न करें।