बालों को स्ट्रेट और शाइनी बनाएंगे घर पर बने ये हेयर मास्क, जानें इनकी रेसिपी और इस्तेमाल करने का सही तरीका

Homemade Hair Mask: शाइनी और स्ट्रेट बाल हर किसी को चाहिए होते हैं, लेकिन बाहर स्ट्रेट कराने से बाल डैमेज हो जाते हैं। हम आपके लिए कुछ नेचुरल हेयर मास्क लेकर आए हैं, जो आपके बालों को स्ट्रेट और शाइनी रखेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : June 15, 2022 4:25 PM IST

कुछ महिलाओं को अपने हेयर स्ट्रेट रखना बहुत पसंद होता है, लेकिन वे बालों की हेल्थ को देखते हुए करवा नहीं पाती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि स्ट्रेट करने से बाल डैमेज होने लगते हैं और उनकी नेचुरल शाइनिंग भी खराब हो जाती है। लेकिन अब उन महिलाओं को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपके लिए घर पर बने कुछ देसी मास्क लेकर आए हैं, जो बालों को स्ट्रेट तो रखते हैं ही साथ ही बालों की चमक को भी बरकरार रखते हैं। ये हेयर मास्क बनाने के लिए आपको बाहर से कुछ नहीं खरीदना क्योंकि इन्हें बनाने के लिए आवश्यक सामग्री आमतौर पर हमारे घर पर ही मिल जाती है। अगर आप भी अपने बालों को नेचुरली स्ट्रेट करना चाहती हैं और उनकी चमक को भी बरकरार रखना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए ही है। चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं घर पर ये देसी मास्क

अंडे और ऑलिव आयल से बनाए हेयर मास्क

अंडे और जैतून के तेल से बना हेयर मास्क बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसने बनाने के लिए बिना उबला हुआ आधा अंडा लेना है और उसमें दो चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर अच्छे से मिला लेना है। अब इसे अपने बालों पर लगाएं और कम से कम 30 मिनट तक रहने दें। उसके बाद बालों में अच्छे से शैंपू कर लें।

केले और पपीते का हेयर मास्क

हेयर मास्क बनाने के लिए केले और पपीते को टुकड़ों को बराबर मात्रा में लें और उन्हें पीस कर अच्छे से मिला लें। अच्छे से मिलने के बाद इसे अपने बालों पर लगाएं और कम से कम 40 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद बालों में शैंपू कर लें।

अरंडी और नारियल के तेल का हेयर मास्क

अरंडी और नारियल दोनों के तेल बालों के लिए काफी लाभदायक होते हैं। इनका हेयर मास्क बनाने के लिए आपको सबसे सबसे पहले एक बर्तन में दो-दो चम्मच अरंडी और नारियल के तेल को डाल लेना है और उन्हें अच्छे से मिक्स कर लेना है। अब उन्हें हल्का सा गरम करके बालों में लगाना है। 1 घंटे बाद आप शैंपू के साथ हेयर मास्क को धो लें।

नारियल पानी और नींबू के रस का हेयर मास्क

नारियल पानी और नींबू का मिश्रण में मौजूद पोषक तत्व आपके बालो के लिए बेहद लाभदायक होता है। आपको सबसे पहले इन दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर रात भर के छोड़ देना है। सुबह मॉर्निंग में आप अपने बालों की जड़ों तक इसे लगा सकती हैं और 30 मिनट बाद अपने बालों में शैंपू कर सकती हैं।

बालों के लिए एलोवेरा का मास्क

एलोवेरा स्किन के साथ-साथ बालों के लिए भी बेहद अच्छा होता है। आप एलोवेरा का रस निकाल लें और दो से ती घंटों के लिए उसे बिना हिलाए रखा रहने दें। अब इसके बाद ऊपर के एलोवेरा को उतारकर नीचे वाले हिस्से को मास्क के रूप में बालों में लगाएं। कम से कम 40 मिनट बाद साफ पानी से उसे धो लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source