Tips for Oily hair: चिपचिपे बालों से छुटकारा पाने के लिए घर पर बनाएं ग्रीन टी हेयर मास्क, जानें इसके फायदे

गर्मी में चिपचिपे बालों से हैं परेशान, तो इससे छुटकारा पाने के लिए ग्रीन टी से बने होममेड हेयर मास्क (Homemade hair mask for oily hair) को बालों में अप्लाई करें। जानें, कैसे बनाएं घर पर ग्रीन टी हेयर मास्क (Green Tea Hair mask)...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : June 7, 2020 6:44 PM IST

Hair mask for Oily hair: गर्मी के मौसम में जिस तरह से ऑयली स्किन में कई तरह की समस्याएं होती हैं, ठीक उसी तरह से ऑयली हेयर होने पर भी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। बाल कई बार ऑयली स्कैल्प के कारण भी चिपचिपे हो जाते हैं। इसके अलावा, गंदगी, प्रदूषण, धूप, धूल से भी बालों पर अतिरिक्त तेल जमा हो जाता है। बाल अधिक चिपचिपे होने पर ना तो अच्छे दिखते हैं और ना ही आप कोई हेयर स्टाइल बना पाती हैं। आप इस चिपचिपे बालों से छुटकारा पा सकती हैं। इसके लिए आपको चाहिए ग्रीन टी (Green Tea Hair mask for oily Hair)। ग्रीन टी से बने होममेड हेयर मास्क (Homemade hair mask for oily hair) को बालों में अप्लाई करेंगी, तो ऑयली हेयर से पीछा छुड़ा सकती हैं। जानें, कैसे बनाएं घर पर ग्रीन टी हेयर मास्क (Green Tea Hair mask)...

ग्रीन टी हेयर मास्क बनाने के लिए आपको चाहिए 

ग्रीन टी- 1 कप

पिपरमेंट एसेंशियल ऑयल- 3-4 बूंद

व्हाइट सिरका- 1 कप

दही- 1 चम्मच

शहद- 1 चम्मच

नींबू का रस- 1 चम्मच

ग्रीन टी हेयर मास्क बनाने का तरीका

सबसे पहले ग्रीन टी को पानी में उबालें। इसे छान लें।

थोड़ी सी ग्रीन टी की पत्तियों को मिक्सर में ब्लेंड कर लें।

इस पेस्ट में बाकी सभी सामग्री डालकर मिलाएं।

इसमें छाना हुआ ग्रीन टी वाटर डाल दें और मिक्स कर लें।

Summer Hair Care: धूप, पसीने से बेजान हो गए हैं बाल, काम आएंगे ये आसान से समर हेयर केयर टिप्स

यूं लगाएं ग्रीन टी से तैयार यह हेयर मास्क

सबसे पहले अपने बालों को स्टीम दें। इससे स्कैल्प के रोमछिद्र खुल जाएंगे।

अब इस हेयर मास्क को बालों की जड़ों और स्कैल्प पर लगाएं।

आधा घंटा रहने दें। उसके बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें।

 ग्रीन टी हेयर मास्क के फायदे (Benefits of Green Tea Hair Mask)

- ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स का मुख्य स्रोत है, जो बालों को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं।

- एंटी-बैक्टिरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर एसेंशियल ऑयल स्कैल्प को संक्रमण, बालों को डैमेज और झड़ने-गिरने से बचाते हैं।

- नींबू में मौजूद विटामिन सी बालों कि चिपचिपाहट (Hair mask for Oily hair) दूर करता है। आप भी गर्मी के दिनों में ग्रीन टी से तैयार इस हेयर मास्क को सप्ताह में दो बार जरूर लगाकर देखें।

Coronavirus in Hair: क्या कोरोनोवायरस आपके बालों में भी रह सकता है जीवित? जानें, कितनी देर

Skin Pores: चेहरे की त्वचा पर दिखने वाले बड़े रोमछिद्रों के लिए कारगर होम रेमेडीज

Grey Hair Care : असमय होते सफेद बालों से हैं परेशान, इन 6 फूड्स को डायट में करें शामिल बालों का झड़ना भी होगा कम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source