Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ग्लोइंग स्किन के लिए मार्केट से खरीदने के बजाय घर पर बनाएं फेशियल क्रीम, रातोंरात चमक उठेगा चेहरा

Homemade Facial Cream: चेहरे पर निखार लाने के लिए आप मार्केट से महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने के बजाय घर पर ही फेशियल क्रीम बना सकते हैं। इस लेख में जानें घर पर फेस क्रीम बनाने का तरीका -

ग्लोइंग स्किन के लिए मार्केट से खरीदने के बजाय घर पर बनाएं फेशियल क्रीम, रातोंरात चमक उठेगा चेहरा

Written by priya mishra |Published : October 17, 2023 4:08 PM IST

Homemade Facial Cream In Hindi: हर व्यक्ति क्लीयर और ग्लोइंग स्किन पाना चाहता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के महंगे स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कई लोग पार्लर जाकर फेशियल भी करवाते हैं। लेकिन मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर प्रोडक्ट्स में हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो लंबे समय में आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। खासतौर पर, जिन लोगों की सेंसिटिव स्किन होती है, उन्हें कई प्रोडक्ट्स से स्किन एलर्जी होने का खतरा भी रहता है। ऐसे में, आप त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप महंगे फेशियल जेल खरीदने में ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो घर पर ही होममेड फेशियल जेल बना सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें नैचुरल चीजों का इस्तेमाल होता है, जिससे आपकी त्वचा को कोई नुकसान पहुंचने का डर नहीं रहता है। तो आइए, जानते हैं घर पर फेशियल जेल कैसे बनाएं?

फेशियल क्रीम बनाने के लिए सामग्री

2 चम्मच एलोवेरा जेल

2-3 चम्मच बादाम का तेल

Also Read

More News

1 चम्मच विटामिन ई ऑयल

1 चम्मच ग्लिसरीन

2 चम्मच रोज़ एसेंशियल ऑयल

घर पर फेशियल क्रीम बनाने का तरीका

घर पर फेस क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल डालें।

अब इसमें 2 चम्मच बादाम का तेल और 2 चम्मच रोज़ एसेंशियल ऑयल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

अब इसमें एक चम्मच विटामिन ई ऑयल डालकर मिक्स कर लें।

अब इसे 10-15 मिनट तक अच्छी तरह मिलाएं।

आपकी होममेड फेशियल क्रीम तैयार है।

अब आप इसे किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं।

होममेड फेशियल क्रीम के फायदे

एलोवेरा जेल त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है। यह त्वचा के डार्क स्पॉट्स, टैनिंग और कील-मुहांसों की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

बादाम के तेल में एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा की सूजन को कम कर सकते हैं। यह त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने के साथ-साथ स्किन टोन को सुधारने में मदद करता है।

रोज़ एसेंशियल ऑयल त्वचा को मॉइश्चराइज करने के साथ-साथ स्किन को फ्रेश रखने में मदद करता है। यह सनबर्न और टैनिंग की समस्या से राहत दे सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कैसे करें इस्तेमाल

आप इस जेल को रात को सोने से पहले या नहाने के बाद चेहरे पर लगाकर मसाज करें। इसके रेगुलर इस्तेमाल से त्वचा के दाग-धब्बे कम होंगे और चेहरा ग्लो करने लगेगा।