Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Homemade Toner : सर्दी हो या गर्मी, हर सीजन में स्किन की देखभाल बहुत ही जरूरी होती है। खासतौर पर स्किन को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है, इससे आपकी स्किन पर गहराई से चमक आती है। स्किन को हाइ़ड्रेट रखने के लिए आप स्किन टोनर का प्रयोग कर सकते हैं। टोनर आपकी स्किन के पीएच लेवल में भी सुधार लाता है। साथ ही स्किन को पोषण प्रदान करने में प्रभावी होता है, लेकिन मार्केट से लाने वाले टोनर से हमारा जेब ढीला पड़ जाता है। साथ ही इसमें केमिकल होने की संभावना होती है, जिससे स्किन को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। अगर आप चाहते हैं कि स्किन की खूबसूरती बढ़े, तो इसके लिए आप घर पर भी टोनर बना सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इससे स्किन को नुकसान पहुंचने का खतरा भी कम होता है। आइए जानते हैं घर पर खास टोनर बनाने की रेसिपी क्या है?
गुलाब जल और एलोवेरा से स्किन टोनर को तैयार किया जा सकता है। यह आपकी स्किन पर चमक लाने में प्रभावी है। इसके लिए 1 कप एलोवेरा जेल लें। इसमें आधा कप गुलाब की पत्तियों को मिक्स करें। आप चाहें, तो इसमें 1 चम्मच नारियल का तेल और आधा कप पानी मिक्स करें। इसके बाद इसे अच्छे से ब्लैंड करके इसे एक स्प्रे बोतल में भरकर रखें।
इस टोनर को इस्तेमाल आप ड्राई स्किन की परेशानी को दूर करने के लिए भी कर सकते हैं। साथ ही यह आपकी स्किन के पीएच लेवल में भी सुधार ला सकता है। इतना ही नहीं, स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ स्किन को शॉफ्ट बनाने के लिए भी इसका प्रयोग कर सकते हैं।
नीम में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी वायरल इत्यादि गुण भरपूर रूप से होते हैं। इसकी पत्तियों से तैयार टोनर को चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन की कई परेशानियां कम हो सकती हैं। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 कप नीम की पत्तियों लें, इसे अच्छे से साफ कर लीजिए। इसके बाद इसे 1 कप पानी में डालकर अच्छे से उबाल लें। अब इस पानी में 1 चम्मच करीब एलोवेरा जेल मिक्स करें।
अब गैस के आंच से उताकर ठंडा होने दें। इसके बाद इसे स्प्रे बोतल में भरकर फ्रिज में रखें। इसका चेहरे पर इस्तेमाल करने से आपकी स्किन की परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती हैं।
स्किन पर इन होममेड टोनर का प्रयोग करने से आपकी स्किन की परेशानी कम हो सकती है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन की परेशानी इन टोनर के प्रयोग से बढ़ रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर की मदद जरूर लें।