Uneven Skin: अनइवेन स्किन टोन के लिए ट्राई करें ये घरेलू तरीके, आज़माएं ये 2 होम मेड फेस पैक,दाग-धब्बों होंगे कम
चेहरे की त्वचा पर दाग-धब्बे स्किन प्रॉब्लम्स की निशानी होते हैं। इसके अलावा यह स्किन और बॉडी की हेल्थ का भी एक प्रमाण बनते है। इसीलिए, पिम्पल्स, फोड़े, रैशेज़ और बाकी त्वचा से जुड़ी प्रॉब्लम्स से चेहरे की रंगत दब जाती है। इन दाग-धब्बों को नैचुरली कम करने के लिए घर पर ही कुछ उपाय किए जा सकते हैं।
अनइवेन स्किन टोन के लिए होम मेड फेस पैक।
Written by Sadhna Tiwari|Published : January 27, 2020 12:52 PM IST
अनइवेन स्किन टोन (Uneven Skin Natural Remedies) या डार्क स्पॉट्स से भरा चेहरा प्रदूषण की वजह से एक आम स्थिति है। इसके अलावा, चेहरे की त्वचा पर दाग-धब्बे स्किन प्रॉब्लम्स की निशानी होते हैं। इसके अलावा यह स्किन और बॉडी की हेल्थ का भी एक प्रमाण बनते है। इसीलिए, पिम्पल्स, फोड़े, रैशेज़ और बाकी त्वचा से जुड़ी प्रॉब्लम्स से चेहरे की रंगत दब जाती है। इन दाग-धब्बों को नैचुरली कम करने के लिए घर पर ही कुछ उपाय किए जा सकते हैं। Uneven Skin Natural Remedies)
अनइवेन स्किन के लिए लगाएं ये 2 फेस पैक (Uneven Skin Natural Remedies):
हल्दी-दही का फेस पैक:
दही में लैक्टिक एसिड होता है। जो त्वचा पर एक सुरक्षा परत बनाने का काम करता है। जबकि, हल्दी पाउडर में मौजूद कर्क्यूमिन डार्क स्पॉट्स को कम करता है। इसीलिए, इन दोनों चीज़ों को चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे और डार्क स्पॉट्स हल्के और कम हो जाते हैं।
हल्दी-दही का फेस पैक बनाने के लिए एक चुटकी या आधा चम्मच हल्दी पाउडर को 2 चम्मच दही के साथ मिक्स करें।
इसे, अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें। फिर, सादे पानी से साफ करें।
बेसन फैस पैक :
दही और हल्दी के अलावा, बेसन या चने की दाल का आटा भी डार्क स्पॉट्स के लिए एक अच्छी होम रेमेडी है। बेसन को आमतौर पर भारतीय घरों में उबटन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे, आपकी स्किन का टेक्स्चर सुधारने में भी मदद होती है।
एक कटोरी बेसन में 2 चम्मच सैंडल वूड पाउडर या चंदन का पाउडर मिलाएं। इसमें, 2 तुलसी के पत्ते, 2 चम्मच गेंदा के फूलों का पेस्ट और एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। ज़रूरत हो तो, इस पेस्ट को तैयार करने के लिए इसमें, थोड़ा पानी भी मिला सकते हैं।
अब, इस पेस्ट को चेहरे, गर्दन और पीठ पर लगाएं। आधा घंटा इसे सूखने दें। फिर, सादे पानी से साफ करें।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.