Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

चेहरे के दाग धब्बे मिटाएंगे ये 5 फेस पैक, चेहरे का निखार भी बढ़ जाएगा

अगर आपके चेहरे पर दाग धब्बे हैं तो आप कुछ होममेड फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनको यूज करने से चेहरे की रंगत कई गुना बढ़ जाती है।

चेहरे के दाग धब्बे मिटाएंगे ये 5 फेस पैक, चेहरे का निखार भी बढ़ जाएगा

Written by Anju Rawat |Updated : February 11, 2026 1:05 PM IST

आजकल धूल-मिट्टी, प्रदूषण, धूप और अनियमित लाइफस्टाइल की वजह से चेहरे पर दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन और टैनिंग जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार घरेलू नुस्खे भी उतने ही असरदार साबित होते हैं, जितने महंगे प्रोडक्ट्स। घर पर बने फेस पैक प्राकृतिक होते हैं और साइड इफेक्ट कम होते हैं। ये त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार फेस पैक जो चेहरे के दाग-धब्बे कम करने में मददगार हैं।

बेसन और हल्दी का फेस पैक

चेहरे के दाग धब्बे मिटाने के लिए आप बेसन और हल्दी फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें और इसमें एक चुटकी हल्दी और दूध मिलाएं। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।

बेसन त्वचा की गहराई से सफाई करता है और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाता है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं। नियमित इस्तेमाल से स्किन साफ और निखरी दिखती है। इसलिए आपको इस फेस पैक का यूज रोजाना करना चाहिए।

Also Read

More News

एलोवेरा और नींबू का फेस पैक

चेहरे के दाग धब्बे मिटाने के लिए आप एलोवेरा और नींबू फेस पैक का यूज कर सकते हैं। एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल, इसमें 5–6 बूंद नींबू का रस मिलाएं। चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर पानी से धो लें। एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है और स्किन रिपेयर में मदद करता है। नींबू में विटामिन C होता है, जो पिगमेंटेशन कम करता है।

चंदन और गुलाब जल का फेस पैक

दाग धब्बे मिटाने के लिए चंदन और गुलाब जल का इस्तेमाल भी फायदेमंद होता है। आप 1 चम्मच चंदन पाउडर लें, इसमें गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें। चंदन त्वचा को ठंडक देता है और टैनिंग कम करने में मदद करता है। गुलाब जल स्किन को फ्रेश और टाइट बनाता है। यह पैक पिंपल्स के दाग और सन टैन हटाने में मददगार है।

आलू और शहद का फेस पैक

अगर चेहरे के दाग धब्बों से परेशान हैं तो आलू और शहद का फेस पैक यूज कर सकते हैं। 1 छोटा कच्चा आलू लें और कद्दूकस करके रस निकल लें। इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर 15–20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर चेहरे को पानी से साफ कर लें। आलू में नैचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो दाग-धब्बों को मिटाने में मदद करते हैं। शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है। इसे लगाने से स्किन मुलायम और कोमल भी बनती है।

टमाटर और दही का फेस पैक

आप 1 चम्मच टमाटर का रस लें और इसमें 1 चम्मच दही मिलाएं। इसे चेहरे पर अप्लाई करें और 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। टमाटर में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन C होते हैं, जो टैनिंग और पिगमेंटेशन कम करते हैं। दही स्किन को हाइड्रेट रखता है और नैचुरल ग्लो देता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।