Skin Care Tips: हेल्दी स्किन के लिए पुरुष लगाएं ये होममेड फेस पैक

पुरुषों की त्वचा महिलाओं की त्वचा से ज्यादा सख्त होती है, इसलिए उन्हें अपनी त्वचा की देखभाल के लिए अलग ट्रीटमेंट की जरूरत होती है। अब लॉकडाउन में आप अलग ट्रीटमेंट लेने के लिए सैलून तो नहीं जा पा रहे हैं, ऐसे में घर पर ही कुछ आसान से फेस पैक लगाकर पाएं हेल्दी और सॉफ्ट स्किन...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : May 10, 2020 11:06 PM IST

Face Pack for Men: पुरुषों की त्वचा महिलाओं की त्वचा से ज्यादा सख्त होती है इसलिए इसे अलग ट्रीटमेंट की जरूरत होती है। इसके अलावा ज्यादातर पुरुषों को धूप और धूल में बाहर रहना पड़ता है जिसके कारण उनकी त्वचा डैमेज हो जाती है। ऐसी सख्त और डैमेज त्वचा पर भी ग्लो लाने के लिए आप घर पर ही कुछ स्पेशल होममेड फेस पैक (Homemade Face Pack for Male) बना सकते हैं, जो आपके चेहरे पर ग्लो लाने के साथ-साथ आपको धूप और प्रदूषण से होने वाली हानियों से भी बचाते हैं।

बनाना फेस पैक

केले का फेस पैक भी पुरुषों की बेजान त्वचा (Face Pack for Men) में जान डाल देता है। केले में मौजद गुण त्वचा की गहराइयों में जाकर काम करते हैं।

यूं बनाएं बनाना फेस पैक

गुलाब जल में केले के पेस्ट को मिलाकर चेहरे पर लगा लें और इसे थोड़ी देर तक सूखने दें। बाद में पानी से अपना चेहरा धो लें। इस तरह केले से बना फेस पैक (Homemade Face Pack for Male) का इस्तेमाल करने से त्वचा से दाग-धब्बे और पिंपल साफ हो जाते हैं। साथ ही साथ चेहरे की गंदगी भी आसानी से निकल जाती है।

लड़कों के चेहरे पर आएगा निखार, घर पर ट्राई करें ये फेसपैक

मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी से बना फेस पैक पुरुषों की त्वचा का फिर से जंवा और सुंदर बना सकता है।

यूं बनाएं मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

गुलाब जल को मुल्तानी मिट्टी में डालकर पेस्ट (Face Pack for Men) बना लें और इसे पूरे चेहरे पर लगा लें। कुछ देर बाद चेहरा पानी से धो लें। आप यदि इस उपाय को रोज करते हो तो आपको खुद ही अपनी त्वचा पर फर्क दिखने लगेगा। मुल्तानी मिट्टी आपके चेहरे को मुलायम और चमकदार बना देगी।

जानें, दाढ़ी बनाने के बाद आफ्टर शेव लोशन लगाना बेहतर है या फिटकरी?

पपाया फेस पैक

पुरुषों की त्वचा के लिए पपीते से बना हुआ पेस्ट बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर आपके चेहरे की चमक खो गयी है तो इस फेस पैक को आप जरूर आजमाएं।

यूं बनाएं पपाया फेस पैक

पीते को काटकर उसे मसल लें और उसका पेस्ट बना लें। अब उसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच दूध को डालकर अच्छी तरह से घोल लें। अब इस फेस पैक को दोनों हाथों से अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। और दस मिनट तक सूखने के बाद पानी से अपना चेहरा धो लें। इस फेस पैक से चेहरा साफ होने के साथ-साथ निखार भी आता है। बेहतर परिणाम के लिए सप्ताह में तीन दिन इसे लगा सकते हैं।

Hair Fall in Men: पुरुषों में तनाव से बढ़ता है हेयर फॉल, स्ट्रेस कंट्रोल करें इन आसान टिप्स के साथ

At Home Men’s Haircut : लॉकडाउन में घर पर हेयर कट करने का है प्लान? तो ये 5 टिप्स आएंगी आपके काम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source