
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 4, 2022 4:22 PM IST
How to clean face in winter season: डेली स्किन केयर रूटीन में स्किन की सही तरीके से क्लिंजिंग, टोनिंग और मॉश्चराइजिंग को महत्वपूर्ण बताया गया है। स्किन की क्लिनिंग या साफ-सफाई के लिए आमतौर पर लोग साबुन या फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं लेकिन, बरसात और गर्मियों के मौसम में जहां इन चीजों का इस्तेमाल त्वचा को क्लीन और हेल्दी रखने में मदद करता है। वहीं, सर्दियों में साबुन या फेस वॉश का प्रयोग करने से स्किन को नुकसान हो सकता है। (Tips for cleaning face in winters)
सर्दियों में तापमान बदलने और ठंड के कारण स्किन की ड्राइनेस बढ़ जाती है जिसकी वजह से स्किन खींची-खींची और ड्राई दिखायी देती है। ऐसे में स्किन पर केमिकल वाले प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करने से स्किन का रूखापन बढ़ सकता है और पीएच लेवल भी बिगड़ सकता है।ऐसे में स्किन की सफाई के लिए आपको ऐसी चीजों का प्रयोग करना चाहिए जो सौम्यता से स्किन को क्लीन करते हैं और उसके डैमेज ना पहुंचाएं। ऐसी कुछ चीजें आपके किचन में आसानी से मिल जाती है जो स्किन का पोषण करने के साथ-साथ स्किन को अच्छी तरह क्लीन भी करती हैं। यहां पढ़ें ऐसे ही घरेलू नुस्खों के बारे में जो सर्दियों में स्किन की क्लिनिंग के लिए बिल्कुल ठीक साबित हो सकते हैं। आइए जानें कौन-सी हैं ये और कैसे किया जा सकता है इनका इस्तेमाल। (Tips for cleaning face in winters in Hindi.)
स्किन के लिए हल्दी का पाउडर और दही दोनों बहुत ही फायदेमंद इंग्रीडिएंट्स हैं। हल्दी में जहां एंटी-बैक्टेरिल गुण पाए जाते हैं जो स्किन को पिम्पल्स और बैक्टेरिया से सुरक्षित रखते हैं। वहीं, दही में मौजूद लैक्टिक एसिड्स स्किन की डीप क्लिनिंग करता है और स्किन को पोषण देता है। चेहरे की सफाई के लिए हल्दी पाउडर और दही का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं उसका तरीका पढ़ें यहां-