डेट फेस पैक से ठंडी में स्किन को रखें ग्लोइंग सॉफ्ट!

सर्दियों में रखें स्किन का ख्याल।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 29, 2017 1:18 PM IST

अब जब सर्दियों आ गयी है, तो मैंने पूरे एक किलो खजूर खरीद लिए हैं। आप खजूर से बहुत कुछ कर सकते हैं। हमारे परिवार में सर्दियों में खजूरवाला दूध पिया जाता है और यह काफी हेल्दी भी है। मुझे ब्यूटी के लिए खजूर के फायदों के बारे में भी पता चला है और मैंने महसूस किया कि खजूर खाने से आपकी त्वचा को बहुत फायदा होता है।

एक सहेली ने मेरी त्वचा को सर्दियों के रुखेपन से बचाने के लिए डेट फेस पैक की सलाह दी। मेरा स्किन टाइप नॉर्मल है जो सर्दियों के दौरान बहुत रूखी-सूखी हो जाती है। बार-बार मॉइश्चराइजर लगाने से भी उसका असर कुछ घंटों तक ही रहता है और आपको जल्दी ही मॉश्चराइज़र लगाने की ज़रूरत दोबारा पड़ने लगती है। मैं इसे थोड़ा नम रखने के लिए ताज़ी क्रीम लगाती हूं। लेकिन घर में बनाने के लिए मैं अलग-अलग तरह के फेस पैक की तलाश कर रही थी और मुझे डेट फेस मास्क के बारे में पता चला:

सामग्री:

  • 5-6 खजूर बीज निकाले हुए
  • दूध (खजूर भिगोने के लिए)
  • 1 चम्मच फ्रेश क्रीम या मलाई
  • 1 चम्मच नींबू का रस

बनाने का तरीका:

1.  खजूर रातभर दूध में भिगोकर रखें। सुबह इसमें मलाई डालकर ग्राइंडर में अच्छी तरह पीस लें।

2.  नींबू का रस डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसे चेहरे पर लगाएं और गोलाई में हाथ घुमाते हुए चेहरे की मसाज करें।

3.  20 मिनट के लिए सूखने दें। गुनगुने पानी से साफ करें।

4.  अच्छे रिज़ल्ट के लिए हफ्ते में 2 बार यह फेस पैक लगाएं। आप हफ्तेभर की ज़रूरत भर का फेस मास्क बनाकर फ्रिज़ में रख सकते हैं। बस चेहरे पर लगाने से पहले इसमें नींबू का रस मिलाएं।

यह फेस मास्क मेरे लिए बहुत अच्छा साबित हुआ। अब नहाने के बाद मेरी त्वचा रूखी-सूखी नहीं लगती है। मैं इसे 3 हफ्तों से इस्तेमाल कर रही हूं और मुझे पिम्पल्स नहीं होते। दरअसल, मेरे गाल छूने पर अच्छे लगते है। नाक के आसपास की त्वचा का सूखापन भी गायब हो गया है। मोटा पेस्ट हल्के स्क्रब के रूप में भी काम करता है।

Read This in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari.

चित्रस्रोत:Shutterstock Images.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source