दही से बने ये 3 फेस मास्क से पाएं ग्लोइंग स्किन, जानें, चेहरे पर कितनी बार लगाना चाहिए दही का फेस पैक

दही से बनें कुछ फेस मास्क लगाकर पाएं झुर्रियों, झाइयों से छुटकारा। जानें, दही से बने 3 फेस मास्क को तैयार (Homemade curd face mask for glowing skin) करने का तरीका और फायदे....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 9, 2021 4:47 PM IST

Homemade Curd Face mask: दही सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा को भी कमाल के फायदे पहुंचाती है। दही का फेस मास्क चेहरे पर लगाने से चेहरे पर असमय पड़ने वाली झुर्रियों, लकीरों, झाइयों, टैनिंग की समस्या, मुंहासों के दाग-धब्बे आदि से छुटकारा मिल सकता है। दही में सबसे ज्यादा कैल्शियम होता है, जो हड्डियों, दांतों को मजबूती देता है। साथ ही इसमें जिंक, लैक्टिक एसिड, विटामिन्स त्वचा को स्वस्थ रखते हैं। आपको भी असमय त्वचा से संबंधित कोई समस्या नजर आ रही है, तो दही से बने कुछ फेस मास्क (Curd face mask) लगाएं। ये फेस मास्क त्वचा को कूल रखते हैं। झुर्रियां कम होती हैं। त्वचा स्मूद रहती है। जानें, दही से बने 3 फेस मास्क को तैयार (Homemade curd face mask for glowing skin) करने का तरीका और फायदे....

तीन तरीके से बनाएं दही का फेस पैक

1 अंडे का सफेद भाग लें। उसमें 1 छोटा चम्मच बेसन, एक छोटा केला और 2 बड़ा चम्मच दही डालें। इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। दही से बने इस फेस मास्क को प्रतिदिन लगाने से चेहरे में निखार आ जाएगा। त्वचा संबंधित कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। त्वचा बेहद ही नर्म-मुलायम सा अहसास देगी।

2 दो बड़ा चम्मच दही लें। उसमें 1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल डालें। इसे मिक्स करें और चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। अब चेहरे को गुनगुने पानी से साफ कर लें। इससे त्वचा पर पड़ने वाली झुर्रियों, झाइयों, फाइन लाइंस से छुटकारा मिलता है।

3 यदि आपकी त्वचा ड्राई रहती है, तो आप दही से इस तरह तैयार करें फेस पैक। आपको चाहिए 2 बड़ा चम्मच दही, 1 बड़ा चम्मच शहद, एक छोटा चम्मच नींबू का रस। इसे मिलाकर चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई करें। 15 मिनट यूं ही रहने दें। फिर चेहरे को पानी से साफ कर लें।

चेहरे के लिए कौन सी दही है बेहतर?

चेहरे पर लगाने के लिए घर की बनी दही को बेस्ट माना जाता है। चाहे खाने की बात हो या फिर त्वचा पर दही लगाने की बात, पैक्ड या डिब्बा बंद दही से बहुत फायदेमंद होती है घर की बनी हुई दही। आप चाहें तो एक्स्ट्रा प्रोबायोटिक्स से भरपूर भी दही का इस्तेमाल कर सकते हैं।

चेहरे पर कितनी जल्दी दही का फेस पैक लगाना चाहिए?

आप घर में तैयार की गई दही को प्रतिदिन चेहरे पर लगाकर त्वचा पर मसाज कर सकते हैं। फेस पैक जिसमें दही के अलावा अन्य चीजें भी डाली जाती हैं, उसे आप सप्ताह में एक या दो बार लगा सकते हैं। अपने स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए ही दही से तैयार फेस पैक में अन्य चीजों को शामिल करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.