Dark lips remedy: होठों के कालेपन को दूर करेंगी घर पर बनी ये 4 क्रीम, जानें बनाने का आसान तरीका

How to lighten dark lips permanently: होठों का कालापन सिर्फ स्मोकिंग के कारण ही नहीं बल्कि खराब क्वालिटी लिपस्टिक और लिप बाम आदि का इस्तेमाल करने से भी हो सकता है। इस लेख में हम आपको घर पर बनाई जाने वाली कुछ क्रीम के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप होंठों के कालेपन को दूर कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 2, 2022 3:25 PM IST

सुंदर दिखने के लिए सिर्फ बालों को संवारना और चेहरे पर लीपा-पोती करना ही काफी नहीं होता है, बल्की बहुत ही बारीकी से देखभाल करनी पड़ती है। देखा गया है कि कुछ पुरुषों और महिलाओं के होंठ काले पड़ जाते हैं या फिर उनके होंठों के किनारों पर मौजूद त्वचा में कालापन आ जाता है। जो पुरुष व महिलाएं ज्यादा स्मोकिंग करते हैं उनके होठों का काला पड़ना आम बात है, लेकिन खराब क्वालिटी वाले लिपस्टिक और लिप बाम आदि का इस्तेमाल करना भी होठों व उसके आस-पास की त्वचा में कालापन ला सकता है। अगर आपके होंठ या उसके आसपास की त्वचा में कालापन आ गया है, तो यह आपकी फेशियल ब्यूटी को खराब कर सकता है। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस लेख में हम आपको घर पर बनी क्रीम के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से होंठों के कालेपन को दूर किया जा सकता है। (Dark lips treatment home remedy) चलिए जानते हैं इन क्या हैं ये क्रीम और उन्हें कैसे बनाया जाता है -

शिया बटर और गुलाब की क्रीम

शिया बटर और गुलाब दोनों को उनके स्किन बेनिफिट्स के लिए जाना जाता है। क्रीम बनाने के लिए इसमें मोम और नारियल के तेल का इस्तेमाल भी किया जाता है। क्रीम बनाने के लिए बराबर मात्रा में शिया बटर, गुलाब पिसी हुई पंखुड़ियां, नारियल का तेल और मोम लें। शिया बटर, नारियल तेल और मोम को किसी कटोरी में डालें और गरम करके पिघला लें और फिर उसमें गुलाब की पिसी हुई पंखुड़ियां मिला लें। ठंडा होने के बाद इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

ग्लिसरीन और नींबू की क्रीम

छोटा सा एयरटाइट डिब्बा लें, अगर आप को टिन का डिब्बा लेते हैं तो और भी बेहतर है। उसमें ग्लिसरीन और नींबू को बराबर मात्रा में मिलाएं और 15 मिनट के लिए रख दें। दिन में दो से तीन बार इस मिश्रण को होठों पर लगाने से कालापन दूर हो सकता है। हालांकि, इस मिश्रण को बनाकर रखने की बजाय लगाते समय ही मिला लेना चाहिए।

शहद और ग्लिसरीन की क्रीम

शहद और ग्लिसरीन को मिलाकर बनाई गई क्रीम भी होंठों के कालेपन को दूर रखने में मदद करती है। आप इसमें थोड़ा नींबू का रस भी शामिल कर सकती हैं। शहद व ग्लिसरीन दोनों एक-एक चम्मच और आधा चम्मच नींबू को अच्छे से मिला लें और इस मिश्रण को लगातार दो से तीन बार अपने होंठों पर लगाएं।

अनार और एलोवेरा की क्रीम

अनार के पीसे हुए दाने और एलोवेरा एक-एक चम्मच लें और उसमें आधा चम्मच गुलाब जल मिला लें। अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे होंठों पर लगाएं। अगर ठीक से गाढ़ापन नहीं बन रहा है, तो आप थोड़ी मात्रा में दूध से उतरी क्रीम भी लगा सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source