होममेड कॉफी आई सीरम जो करेगा डार्क सर्कल्स को कम!

आज ही बनाएं यह सीरम घर पर।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 22, 2017 2:16 PM IST

डार्क सर्कल्स जैसे उम्र बढ़ने के लक्षण तब ज़रूर दिखाई देते हैं जब आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं और देर-देर तक काम करते हैं। जहां आप डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए अलग-अलग ब्यूटी प्रॉडक्ट्स चुन सकते हैं, वहीं कुछ सस्ती चीजें ऐसी भी हैं जो आप घर में ही मौजूद हैं और ये डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद कर सकती हैं। ब्यूटी ब्लॉगर अनुराधा गोस्वामी बता रही हैं एक आई सीरम के बारे में जिसे आप घर पर खुद बनाकर लगा सकती हैं और आपकी डार्क सर्कल्स की समस्या को कम कर सकती हैं।

आपको केवल 2 चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी,

ऐसे बनाएं सीरम,

  •  एक कांच की शीशी में कॉफी पावडर और बादाम का तेल मिक्स करें और जार का ढक्कन लगाकर उसे बंद कर दें।
  • मिश्रण को 3 दिन तक ऐसे ही रहने दें। बीच-बीच में मिश्रण को हिलाते भी रहें ताकि सबकुछ अच्छी तरह मिक्स हो सके।
  • अब एक दूसरे जार के ऊपर एक मलमल का कपड़ा बांधें। इसे एक रबर बैंड लगा दें।
  • अब मिश्रण को इस कपड़े पर पलटें और तेल को कपड़े से छानकर बोतल में गिरने दें।
  • आप इस मिश्रण को इसी जार में रहने दें या किसी ड्रॉप बॉटल में भी पलट सकते हैं। हर रात सोने से पहले इसे अपने डार्क सर्कल्स पर लगाएं।

कॉफी में मौजूद कैफीन आपकी आंखों के आसपास के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करेगा और डार्क सर्कल्स को हल्का बनाएगा। बादाम का तेल विटामिन ई और ए से भरपूर होता है जो अल्ट्रावॉयलेट किरणों से होने वाले नुकसान को कम करता है।

टिप- बहुत ज्यादा शराब, सिगरेट, नींद की कमी, थकान और एक असंतुलित आहार डार्क सर्कल्स को बढ़ाते हैं। इसलिए, कोशिश करें कि आप पर्याप्त नींद लें, बहुत सारा पानी पीएं और अच्छी तरह से खाना खाएं।

Read this in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari

चित्र स्रोत: Shutterstock, Getty Images.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source