
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : February 23, 2023 4:42 PM IST
Amla for Dandruff : पपड़ीदार डैंड्रफ की वजह से बाल काफी ज्यादा खराब होने लगते हैं। इसके साथ ही यह लोगों के सामने आपको शर्मिंदा भी कर सकता है। ऐसे में पपड़ीदार स्कैल्प ( Flaky Scalp) की परेशानी को दूर करना बहुत ही जरूरी है। अगर आपके स्कैल्प पर पपड़ी जमा होने लगती है, तो इस स्थिति मे आंवला (Dandruff Ke Liye Amla) आपके लिए कारगर हो सकता है। जी हां, आंवला स्वास्थ्य के साथ-साथ आपके बालों के लिए भी बेस्ट साबित हो सकता है। नियमित रूप से आंवला का इस्तेमाल बालों में करने से आप बालों की कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं। मुख्य रूप से आंवला का प्रयोग करने से आप पपड़ीदार स्कैल्प की परेशानी को कम कर सकते हैं। साथ ही यह बालों को घना, सॉफ्ट और चमकदार बनाने में प्रभावी हो सकता है। आइए जानते हैं पपड़ीदार स्कैल्प की परेशानी को दूर करने के लिए आंवला का किस तरह करें इस्तेमाल?
पपड़ीदार स्कैल्प की परेशानी दूर करने के लिए कैसे लगाएं आंवला? - How to Apply Amla on Hair
पपड़ीदार स्कैल्प की परेशानी को दूर करने के लिए आप आंवला में दही मिक्स करके रोजाना अपने बालों में लगा सकते हैं। इससे आपको कुछ ही दिनों में बेहतर रिजल्ट मिलेगा। आइए जानते हैं लगाने का तरीका?
पपड़ीदार डैंड्रफ या फिर स्कैल्प की परेशानी को दूर करने के लिए आप आंवला और दही का मिश्रण लगा सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले 1 बड़ी सी कटोरी लें। इसमें 2 से 3 चम्मच आंवला पाउडर डालें। इसके बाद इसमें 2 चम्मच दही डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाकर करीब 1 घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से अपने बालों को धो लें। इसके बाद 2 दिनों तक बालों में शैंपू न करें। इससे आपको बेहतर रिजल्ट मिलेगा। सप्ताह में दो बार इस तरह आंवला को बालों पर लगाने से आप पपड़ीदार स्कैल्प की परेशानी को दूर कर सकते हैं।
बालों के लिए आंवला और दही का मिश्रण काफी प्रभावी हो सकता है। खासतौर पर दही में मौजूद लैक्टिक एसिड गुण आपके बालों से पपड़ीदार डैंड्रफ की परेशानी को दूर कर सकता है। इसके साथ ही यह स्कैल्प को साफ करके मृत त्वचा कोशिकाओं को बालों से हटाने में प्रभावी है। इतना ही नहीं, दही के प्रयोग से आपके बालों के रोम का विकास भी बेहतर होगा। रोजाना आंवला और दही का मास्क आपके बालों से डैंड्रफ कुछ ही दिनों में दूर कर सकता है। साथ ही इससे बालों को चमक भी बढ़ेगी।
वहीं, आंवला की बात करें यह आपके बालों के लिए सबसे प्रभावी प्राकृतिक उपचारों में से एक है। आंवला की मदद से आपके बालों की प्राकृतिक रूप से कंडीशननिंग होती है। इसमें एंटी-डैंड्रफ गुण होता है, जो बालों को डैंड्रफ से सुरक्षित रख सकता है। साथ ही यह बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है, जिससे झड़ने बालों की समस्या को कम किया जा सकता है। इससे आपके बालों में प्राकृतिक चमक आती है।
Disclaimer: बालों पर रोजाना इस तरह आंवला लगाने से आपके स्पैल्प से पपड़ीदार डैंड्रफ बाहर हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको दही या फिर आंवला से एलर्जी की परेशानी है तो इस स्थिति में इस हेयर पैक का प्रयोग न करें। इस बात पर भी आपको गौर करना चाहिए कि हमने यहां एक घरेलू तरीका बताया है जिसका असर कई लोगों को तुरंत दिखता है जबकि कई लोगों को समय लग सकता है।