
Also Read
Pigmentation problems after pregnancy: प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में कई ऐसे बदलाव आते हैं, जिनकी हम कल्पना भी नहीं करते हैं। ऐसा आमतौर पर अलग-अलग शरीर के प्रकार के कारण होता है। लेकिन कुछ ऐसे बदलाव भी होते हैं, जो प्रेगनेंसी के दौरान लगभग हर महिला को देखने को मिलते हैं। इन बदलावों में कुछ स्किन प्रॉब्लम भी होती हैं, जो न सिर्फ प्रेगनेंसी के दौरान होती हैं, बल्कि बाद में भी रहती हैं। प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली स्किन से जुड़ी समस्याएं आमतौर पर हार्मोन में होने वाले कुछ बदलावों के कारण होता है। देखा गया है कि प्रेगनेंसी के दौरान व बाद में कुछ महिलाओं को झाइयों की समस्या रहती है, जिसका जल्द से जल्द इलाज करना जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जल्द से जल्द का इलाज करना जरूरी होता है, क्योंकि ज्यादा समय उन्हें इग्नोर करने पर स्किन से जुड़ी अन्य समस्याएं पैदा हो जाती हैं। लेकिन आप इसका इलाज करने के लिए किसी महंगी दवा का नहीं बल्कि घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको 5 ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से प्रेगनेंसी के बाद होने वाली झाइयों की समस्या को दूर किया जा सकता है।
प्रेगनेंसी के बाद झाइयों को दूर करने के लिए टमाटर के रस का इस्तेमाल कर लेना चाहिए। टमाटर के रस में कई ऐसे खास तरह के तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन की रंगत में सुधार करते हैं। जिन महिलाओं को प्रेगनेंसी के बाद झाइयों की समस्या हो जाती है, उनके लिए टमाटर का रस का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद माना गया है।
स्किन के जिद्दी दाग धब्बों को दूर करने के लिए आमतौर पर बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जाता है। बेकिंग सोडा में स्किन व्हाइटनिंग एजेंट होते हैं, जो जिद्दी से जिद्दी झाइयों को भी दूर कर सकते हैं। अगर आपकी स्किन में किसी कारण से झाइयां बन रही हैं, तो बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है।
प्रेगनेंसी के बाद स्किन में हुई झाइयों को दूर करने के लिए एलोवेरा के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है। एलोवेरा एक नेचुरल स्किन व्हाइटनर है, जिसके इस्तेमाल से स्किन के दाग-धब्बे व झाइयों का आदि का इलाज किया जा सकता है।
बहुत ही कम लोग जानते हैं कि नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग इफेक्ट पाए जाते हैं, जो स्किन के जिद्दी से जिद्दी कालेपन को दूर करने में मदद करते हैं। गर्भावस्था के दौरान और बाद में स्किन पर पड़ी झाइयों का इलाज करने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है। जो प्रेग्नेंट महिलाएं नींबू झाइयों की समस्या से परेशान हैं, उनके लिए नींबू के रस का इस्तेमाल काफी फायदेमंद हो सकता है।
चेहरे पर पड़ी जिद्दी से जिद्दी झाइयों से घर पर ही छुटकारा पाया जा सकता है और इसमें बेसन की मदद से किया जा सकता है। स्किन पर जिद्दी झाइयों को और ज्यादा प्रभावी रूप से दूर करने के लिए बेसन के साथ शहद का इस्तेमाल करें। स्किन पर जहां पर झाइयां बनी हुई हैं, वहां पर बेसन और शहद की पेस्ट का इस्तेमाल करें।