किचन में रखें इस सफेद पाउडर की एक चुटकी से साफ हो जाएंगे स्किन के डार्क स्पॉट, ऐसे दूर करें जिद्दी निशान

Dark skin patches treatment: स्किन पर मौजूद डार्क स्पॉट्स को दूर करने के लिए आपके किचन में भी कई ऐसी चीजें मिल जाती हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक खास पाउडर के बारे में बताने वाले हैं, जो जिद्दी से जिद्दी कालेपन को दूर करने में मदद करता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : May 16, 2023 3:31 PM IST

Kitchen remedies for dark skin spots: स्किन का ख्याल रखना कोई आसान काम नहीं है, खान-पान व लाइफस्टाइल से लेकर तापमान और मौसम तक ये सभी चीजें आपकी स्किन पर किसी न किसी तरीके से प्रभाव डालती ही हैं। अक्सर देखा गया है कि हमारी स्किन के कई हिस्सों पर ऐसे डार्क स्पॉट बन जाते हैं, जिन्हें दूर करना लगभग नामुमकिन लगने लगता है। आंखों के नीचे, होठों के आसपास, कोहनी के पीछे और गर्दन पर होने वाला कालापन बहुत जिद्दी होता है और इससे छुटकारा पाना भी बहुत मुश्किल हो जाता है। ये डार्क स्पॉट्स आपके लुक को खराब कर देते हैं, जिससे यहां तक कि कुछ लोगों को सेल्फ कॉन्फिडेंस में कमी होने लगती है। यदि आप भी ऐसे डार्क स्पॉट्स से परेशान हैं, तो अब आप भी ये चिंता छोड़ दीजिए। इस लेख में हम आपको आपके किचन में रखे ऐसे ही एक खास सफेद पाउडर के बारे में बताने वाले हैं, चलिए जानते हैं इनके बारे में -

डार्क स्पॉट्स के लिए बेकिंग सोडा

स्किन पर होने वाले डार्क स्पॉट्स को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा काफी मदद कर सकता है। बेकिंग सोडा एक तरह से स्किन व्हाइटनिंग एजेंट के रूप में काम करता है। इसलिए त्वचा के जो हिस्से काले पड़ गए हैं, उन पर बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है। डार्क सर्कल आदि को दूर करने के लिए अक्सर बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जाता है।

कैसे करें इस्तेमाल

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना बहुत ही सिंपल है। यदि स्किन का कोई छोटा हिस्सा काला पड़ गया है, तो एक चुटकी बेकिंग सोडा में कुछ बूंद पानी मिलाकर उसे त्वचा पर लगाएं। यदि डार्क स्पॉट्स बड़े हैं जैसे डार्क सर्कल या गर्दन का कालापन तो ऐसे में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर स्किन के कालेपन वाले हिस्से पर लगाया जा सकता है।

नींबू बढ़ाता है शक्ति

यदि आपकी त्वचा का कालापन बहुत ज्यादा जिद्दी है, तो बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर उसकी पेस्ट तैयार करें। नींबू में भी स्किन व्हाइटनिंग एजेंट होते हैं। इन दोनों को मिलाकर इसकी पेस्ट तैयार करें और फिर इसे कालेपन वाले हिस्से पर लगाएं। त्वचा पर इस पेस्ट को कम से कम पंद्रह से बीस मिनट तक लगाकर रखें। ऐसा करने से त्वचा का कालापन जल्दी दूर हो जाता है।

हालांकि, यदि आपकी स्किन पर बना हुआ डार्क स्पॉट बहुत ही छोटा है और साथ ही अन्य लक्षण भी महसूस हो रहे हैं जैसे गांठ या उभार आदि। ऐसे में डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क कर लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार डार्क स्पॉट्स स्किन से जुड़ी किसी बीमारी का संकेत भी हो सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source