होम स्‍पा का ट्रेंड इन दिनों जोरों पर क्यों है, जानें

स्पा एक रीजनेबल प्राइस वाला प्रोसेस है, जो बॉडी को कई तरह से फायदा देती है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 24, 2018 4:59 PM IST

स्‍पा का कॉन्सेप्ट दिन ब दिन तेजी से पॉपुलर होता जा रहा है जिसकी वजह से अब ज्यादा से ज्यादा लोग अब स्पा करवाने लगे हैं। दरअसल, पहले लोगों ये सोचते थे कि स्पा एक महंगा ट्रीटमेंट है, जबकि ऐसा नहीं है। यह एक रीज़नेबल प्राइस वाला प्रोसेस है, जो बॉडी को कई तरह से फायदा देती है।

यही वजह है कि पिछले तीन साल के अंदर इसे फ़ेशल, मैनीक्योर, पैडीक्योर, फुट मसाज, क्रीम बाथ और हेयर के अच्छे रख-रखाव में खूब इस्तेमाल किया जाने लगा है। इसमें बॉडी की जरूरत के मुताबिक कई तरह की थेरपीज दी जाती हैं।

चॉकलेट स्‍पा

ब्यूटी को निखारने में चॉकलेट स्पा का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें मसाज क्रीम और मास्क के लिए एक खास तरह की चॉकलेट का इस्तेमाल किया जाता है, जो स्किन को रिंकल फ्री और दाग-धब्बों से बचाए रखती है।

वाइन स्‍पा

इसी तरह वाइन स्पा भी स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करता है। इसमें स्किन ट्रीटमेंट वाइन बेस्‍ड होता है। वाइन स्‍पा करवाने की सलाह विशेषज्ञ 30 साल के बाद ही देते हैं।

हेयर स्‍पा

पॉल्यूशन, हेयर ड्रायर व केमिकल प्रोडक्ट्स आदि रोजाना इस्तेमाल करने से बालों की दशा बिगड़ जाती है जिससे बालों का पतला होना, उनका दो मुंहा होना व बेजान होना मुख्य है। उसमें हेयर स्पा बेहद फायदा देता है।

इन बातों का रखें ध्यान

खुद को रिलैक्स करने के लिए आपको स्पा का सही माहौल बनाना होगा। इस दौरान अपना मोबाइल बंद रखें, ताकि आप बीच में डिस्टर्ब न हों। थोड़ी-सी रोशनी रखें और हल्का म्यूजिक चलाएं। महक वाली कलरफुल कैंडल्‍स भी जला सकते हैं।

स्‍पा के फायदे

हेल्थ व ब्यूटी के लिए इन दिनों स्पा का क्रेज बहुत ज्यादा है। इसमें कई तरह की मसाज, बाथ, योग, मेडिटेशन व नेचरल फूड के जरिए शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकाला जाता है। इससे बॉडी व स्किन, दोनों हेल्दी बनते हैं।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.