
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 7, 2022 6:01 AM IST
Home remedy for dandruff: डैंड्रफ की समस्या हर मौसम में हो सकती है क्योंकि, यह सिर की त्वचा या स्कैल्प (scalp) से जुड़ी हुई है और विभिन्न कारणों से स्किन की हेल्थ प्रभावित होती है और डैंड्रफ की समस्या बनी रहती है। सर्दियों की तरह गर्मियों के मौसम में भी डैंड्रफ (dandruff) या रूसी की समस्या हो सकती है और गर्मियों में पसीने और उमस की वजह से होने वाली चिपचिप के साथ जब डैंड्रफ हो तो लोग परेशान हो जाते हैं। गर्मियों में डैंड्रफ की प्रॉब्लम से राहत के लिए अदरक के रस (Ginger juice for dandruff problems) का इस्तेमाल किया जा सकता है। किचन में अधिकांश समय मौजूद रहने वाली अदरक आपकी डैंड्रफ और स्कैल्प में बैक्टेरिया (bacteria) की समस्या को भी कम कर सकती है। अदरक को इस्तेमाल करने के तरीके भी कई हैं जो आप अपनी सुविधा के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे ही एक तरीके के बारे पढ़े यहां, और यह तरीका ना केवल इस्तेमाल में आसान है बल्कि यह कम झंझटभरा है। (Home remedy for dandruff problem in Hindi)

