
Also Read
सूरज की हानिकारक पराबैंगनी किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। अगर आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो ये घरेलू उपाय अपना सकते हैं। © Shutterstock
गर्मी के दिनों में ज्यादातर लोग आधी बाजू या बिना बाजू के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। जिसकी वजह से उनके हाथों का कुछ हिस्सा गहरा दिखने लगता है। सूरज की किरणों में अधिक वक्त बिताने से हाथों पर यह टैनिंग हो जाती है। सूरज की हानिकारक पराबैंगनी किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। अगर आप भी हाथों के इस दो रंग से परेशान हैं, तो इन घरेलू उपायों से दूर कर सकते हैं हाथों की टैनिंग।
त्वदचा की कई समस्यानओं को दूर करने में हल्दीद बेहद कारगर तरीका है। हल्दीि में नींबू का रस मिलाइए। अब इस मिश्रण में कच्चास दूध मिला लें। इसे अपने हाथों पर लगाएं। सूखने पर इसे ठंडे पानी से धो लें। आप पहली ही बार में फर्क महसूस कर सकेंगे।
एक कटोरी में ठंडा दही लें। इसमें थोड़ी सी हल्दी मिला लें। इस पेस्ट को नहाने से बीस मिनट पहले अपने हाथों पर लगा लें। आप चाहें तो इस मिश्रण को अपने गले और चेहरे पर भी लगा सकते हैं। इससे आपको टैनिंग से निजात पाने में काफी मदद मिलेगी।
हाथों से टैन हटाने में बादाम बेहद उपयोगी होता है। पांच-दस ताजा हरे बादाम लें और उन्हेंर ग्राइंड कर लें। इस पेस्ट में पांच बूंदें चंदन का तेल डाल दें। इस पेस्टत को त्वंचा के प्रभावित हिस्से पर लगाएं। अगर ताजा बादाम उपलब्ध न हों, तो बादाम को सारी रात पानी में भिगोकर रखें और फिर यही प्रक्रिया करें।
यह भी पढ़ें – कड़ी धूप में बाहर निकलते समय रखें इन बातों का ध्यान
खीरे के दो टुकड़े कर लीजिए। आधे खीरे को कद्दूकस कर लें। अब इस खीरे में दो चम्मच दूध अथवा मिल्क पाउडर मिला लें। इसके साथ ही इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें भी मिला लें। इसे त्वचा के टैनिंग से प्रभावित हिस्से पर लगाएं। सूखने पर इसे साधारण पानी से धो लें। सप्ताह में एक बार इस मिश्रण का इस्तेमाल आपकी त्वचा को निखारने में काफी मदद करेगा।
यह भी पढ़ें – कोहनी दिखने लगी है काली, तो ये घरेलू उपाय करेंगे मदद
टमाटर को दो टुकड़ों में काट लें। टमाटर के अंदरूनी हिस्से को अपनी त्वचा पर इस प्रकार रगड़ें कि टमाटर के बीज और रस आपकी त्वचा के संपर्क में आए। इससे आपकी त्वचा की रंगत तो निखरेगी ही साथ ही टैनिंग की समस्या भी दूर होगी ।
यह भी पढ़ें - बढ़ाना है स्किन का ग्लो तो चेहरे परे लगाएं कॉफी-कोकोनट फेस पैक
पपीता सिर्फ खाने में ही पौष्टिक नहीं होता, बल्कि यह त्वचा की रंगत संवारने के भी काम आता है। पपीते के जरिये टैनिंग हटाने के लिए आप थोड़े से पपीते को मैश कर लें और इसे हाथों पर लगाएं। इससे आपके हाथों से टैनिंग तो हटेगी ही साथ ही आपकी त्वचा को जरूरी पोषण भी मिलेगा।