
Also Read
Medically Verified By: Dr Shrey Sharma
Home Remedies for Acne: अगर चेहरे पर दाने हो और आईने पर नजर चली जाए, तो पूरा मूड खराब हो जाता है। खासकर तब, जब ऑफिस या किसी फंक्शन में जाना हो। चेहरे पर दाने व्यक्ति के कॉन्फिडेंस लेवल को गिरा देता है। इससे वह इरिटेट और परेशान सा रहता है। बदलती लाइफस्टाइल, ज्यादा स्ट्रेस, गलत खान-पान, हार्मोनल बदलाव और सही से स्किन केयर न करना आदि चेहरे पर दाने होने की वजह हो सकते हैं। चेहरे के दाने ठीक करने के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है। आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से ही चेहरे के दाने ठीक कर सकते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं चेहरे के दाने मिटाने के लिए घरेलू उपाय (Chehre ke Dane Mitane ke Liye Gharelu Upay)-
अगर आपके चेहरे पर दाने हो गए हैं, तो आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल स्किन के लिए बेहद फायेदमंद होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की सूजन को कम करते हैं। एलोवेरा जेल लगाने से मुंहासों से छुटकारा मिलता है। इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा जेल लें और इसे चेहरे पर अप्लाई करें और 20-30 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। इससे त्वचा की रंगत साफ होती है और रेडनेस कम होती है।
चेहरे के दाने मिटाने के लिए आप नीम के पाउडर का यूज कर सकते हैं। नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं। इससे त्वचा से जुड़ी कई अन्य समस्याएं दूर होती हैं। यह चेहरे के दानों को मिटाने और जड़ से कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप कुछ नीम की पत्तियां लें और इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और आधे घंटे बाद त्वचा को धो लें। इससे मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है।
चेहरे के दाने और मुंहासे मिटाने के लिए आप हल्दी और शहद को मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच शहद लें और इसमें चुटकीभर हल्दी मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें। शहद त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और हल्दी में मौजूद करक्यूमिन गुण मुंहासों से छुटकारा दिलाता है। इस पेस्ट को लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे भी रिमूव होते हैं। इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और झाइयां भी कम होती हैं।
मुल्तानी मिट्टी भी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। अगर आपके चेहरे पर ऑयली स्किन की वजह से दाने हो जाते हैं, मुल्तानी मिट्टी का यूज करना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज जरूर करें। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल को रिमूव करता है और पोर्स को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। मुल्तानी मिट्टी लगाने से चेहरे के दाने धीरे-धीरे कम हो जाते हैं।
चेहरे के दाने मिटाने के लिए टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दाने पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं। हालांकि, टी ट्री ऑयल को सीधे तौर पर चेहरे पर लगाने से बचें। आप टी ट्री ऑयल को नारियल तेल या एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। इसे लगाने से चेहरे के दाने ठीक होते हैं और स्किन इंफेक्शन से भी बचावहोता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।